लाइव न्यूज़ :

एल्स्टॉम ने गुजरात में क्षेत्रीय यात्री, ट्रांजिट ट्रेनों का विनिर्माण शुरू किया

By भाषा | Updated: July 16, 2021 21:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जुलाई फ्रांस की वाहन कंपनी एल्सटॉम ने गुजरात के अपने सावली कारखाने में क्षेत्रीय यात्री और ट्रांजिट ट्रेनों का निर्माण शुरू कर दिया है।

कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि इन ट्रेनों का निर्माण आरआरटीएस (क्षेत्रीय रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम) चरण 1 के अंतर्गत दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ सेमी-हाई-स्पीड रेल गलियारे के लिए किया जा रहा है।

एल्स्टॉम के अनुसार मई 2020 में उसे 210 क्षेत्रीय यात्री और ट्रांजिट ट्रेन डिब्बों के डिजाइन, निर्माण और डिलिवरी के लिये 31.4 करोड़ यूरो का आर्डर मिला था। अनुबंध में 15 साल के लिये रखरखाव सेवा भी शामिल हैं।

अनुबंध के अनुसार, एल्सटॉम छह डिब्बों के 30 क्षेत्रीय यात्री ट्रेन सेट और तीन डिब्बों के 10 इंटरासिटी मास ट्रांजिट ट्रेन सेट की डिलिवरी करेगी।

कंपनी ने कहा कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ दृष्टिकोण और मेक-इन-इंडिया दिशानिर्देशों के अनुसार, ये आरआरटीएस ट्रेनें पूरी तरह से स्वदेश में निर्मित हैं। इसमें 80 प्रतिशत से अधिक सामान स्थानीय हैं। इनका विनिर्माण गुजरात के सावली में एल्सटॉम के कारखाने में किया जा रहा है।

इस कारखाने में बोगियों, कार बॉडी का उत्पादन और ट्रेनों का परीक्षण किया जाएगा।

प्रणोदन प्रणाली (प्रोपल्सन सिस्टम) और इलेक्ट्रिकल्स का निर्माण कंपनी गुजरात के मानेजा कारखाने में किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! खलील अहमद बाहर, अब कौन संभालेगा गेंदबाजी?

भारत'जो लोग इस बिल का विरोध करेंगे, उन्हें भारत की महिलाएं नहीं बख्शेंगी': महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष को पीएम मोदी की चेतावनी

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

भारतजनगणना देश के विकास की नींव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

क्रिकेटIPL 2026: मुंबई इंडियंस ने चोटिल अथर्व अंकोलेकर की जगह रिप्लेसमेंट खिलाड़ी की घोषणा की

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में