लाइव न्यूज़ :

एयरटेल की नेक्स्ट्रा देशभर में डेटा सेटरों का स्तर बढ़ाने पर निवेश करेगी 1,750 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: November 3, 2020 23:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर भारती एयरटेल की अनुषंगी नेक्स्ट्रा डेटा देशभर में अपने डेटा सेंटर के बुनियादी ढांचे और क्लाउड सेवाओं का स्तर बढ़ाने के लिए 1,750 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

भारती एयरटेल ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि महाराष्ट्र में दो नए डेटा सेंटर परिसर स्थापित करने के लिए उसने महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम के साथ एक सहमति ज्ञापन भी हस्ताक्षर किए हैं। ये दो केंद्र मुंबई और पुणे में स्थापित किए जाएंगे।

कंपनी ने कहा कि हाल में कारयल समूह ने अपनी इकाइयों के माध्यम से नेक्स्ट्रा में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए 23.5 करोड़ डॉलर (करीब 1,750 करोड़ रुपये का निवेश) करने की घोषणा की थी। इसके लिए कंपनी का मूल्यांकन 1.2 अरब डॉलर किया गया।

एयरटेल ने कहा कि कंपनी इस लेनदेन से मिली राशि का उपयोग देशभर में अपने बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और सेवाओं का विस्तार करने पर करेगी।

नेक्स्ट्रा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश तपाड़िया ने कहा कि हमारा मिशन देश की डिजिटल व्यवस्था की वृद्धि को समर्थन देना है। हम महाराष्ट्र में अपने कदम और मजबूत होने से खुश हैं। यह हमारी देशभर में विस्तार की योजनाओं का हिस्सा है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा में करना चाहते हैं VIP दर्शन? तो जान लें ये नियम

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

भारतऐसे तो उद्योगों का भला नहीं होने वाला है...!  

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस