लाइव न्यूज़ :

स्मार्टफोन की खरीद पर ग्राहकों को 6,000 रुपये का कैशबैक देगी एयरटेल

By भाषा | Updated: October 8, 2021 18:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर भारती एयरटेल ने उसके पोर्टल से नया स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों को तीन साल की अवधि के दौरान दो किस्तों में 6,000 रुपये का कैशबैक देने की घोषणा की है।

एयरटेल ने शुक्रवार को बयान में कहा कि यह कैशबैक 12 ब्रांडों....सैमसंग, शाओमी, वीवो, ओप्पो, रियलमी, नोकिया, आइटेल, लावा, इन्फिनिक्स, टेक्नो, लेनोवो और मोटोरोला का 12,000 रुपये तक का स्मार्टफोन खरीदने पर दिया जाएगा।

बयान में कहा गया है कि एयरटेल प्रमुख ब्रांडों के 12,000 रुपये तक के नए स्मार्टफोन खरीदने पर ग्राहकों को 6,000 रुपये का कैशबैक देगी।

यह कैशबैक प्राप्त करने के लिए ग्राहकों को लगातार 36 माह तक 249 रुपये या अधिक का प्रीपेड पैक (पैक की वैधता के अनुसार) रिचार्ज लेना होगा। ग्राहकों को यह कैशबैक दो किस्तों में मिलेगा। पहली 2,000 रुपये की किस्त का भुगतान 18 माह बाद और शेष 4,000 रुपये का भुगतान 36 माह बाद किया जाएगा।

इसके अलावा इस योजना का लाभ लेने वाले ग्राहकों को जरूरत पड़ने पर एक बार के लिए सर्विफाई द्वारा मुफ्त स्क्रीन बदलने की सुविधा दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतझारखंड के धनबाद में समाज की बेरुखी और लाचारी के बीच भाई ने बहन का शव बाथरूम में जलाया

भारतबिहार: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनते ही उठने लगी है शराबबंदी कानून को खत्म करने की मांग

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर जिले में ढाबा पर चल रहे सेक्स रैकेट के धंधे का पुलिस ने किया भंडाफोड़, देह व्यापार कराने के साथ बनाया जा था उनका अश्लील वीडियो

भारतजदयू के कार्यक्रम में नीतीश कुमार के नाम पर फफक-फफक कर रो पड़े पूर्व मंत्री अशोक चौधरी, निशांत ने बंधाया ढ़ाढस

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! खलील अहमद बाहर, अब कौन संभालेगा गेंदबाजी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती