लाइव न्यूज़ :

एयर इंडिया बिक्री: रुइया समूह को बोली लगाने का मौका मिलने का विश्वास

By भाषा | Updated: February 11, 2021 23:41 IST

Open in App

कोलकाता , 11 फरवरी रुइया औद्योगिक घराने को यकीन है कि एयर इंडिया की खरीद के लिए बोली लगाने में उसे शुद्ध परिसंपत्ति की कसौटी पर खरा उतरने में कोई दिक्कत नहीं होगी। इस मामले के जानकार सूत्रों ने यह बात बृहस्पतिवार को बतायी।

रुइया समूह ने सरकारी क्षेत्र की इस एयरलाइन की शत प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए रुचि-पत्र प्रस्तुत किया है। सरकार द्वारा तय शर्त के अनुसार इस एयरलाइन के लिए बोली लागने वाले के पास कम से कम 3500 करोड़ रुपय की शुद्ध परिसम्पत्ति होनी चाहिए। सूत्रों ने कहा कि रुइया घराने को यकीन है कि इस शर्त को पूरा करने में उसे कोई दिक्कत नहीं होगी।

सूत्रों ने बताया कि रुइया समूह ने रुचि-पत्र (ईओआई) के साथ अपनी जिन सम्पत्तियों का विवरण दिया है उनमें डनलप,फाल्कन और जेस्सप एंड कंपनी की सम्पत्तियां शामिल नहीं है।

घाटे ओर कर्ज में फंसी एयर इंडिया को खरीदने की दौड़ में टाटा समूह और एयर इंडिया के कर्मचारियों का समूह भी शामिल है।

रुइया समूह के पूर्व चेयरमैन पवन रुइया को कंपनियों को वित्तीय संकट से उबरने का विशेषज्ञा माना जाता है। इस मामले में डनलप इंडिया, फैलकान टायर्स और जेस्सप एंड कंपनी को बहुत जल्दी वित्तीय संकट से उबार कर पटरी पर लाने का उदाहरण दिया जाता है।

एयर इंडिया के लिए रुइया घराने की चाल अप्रत्याशित रही है। समूह यह दाव ऐसे समय लगा रहा है जबकि उपरोक्त तीन कंपनियों के अधिग्रहण के बाद बैंकों ने उससे कर्जों की मांग शुरू कर दी है और समूह अदालती पचड़ों में उलझा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?