लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान और रूस में 1100 किलोमीटर लंबी गैस पाइपलाइन के निर्माण को लेकर समझौता

By भाषा | Updated: July 16, 2021 18:55 IST

Open in App

इस्लामाबाद 16 जुलाई पकिस्तान और रूस ने कराची के कासिम बंदरगाह से लाहौर तक 1100 किलोमीटर लंबी गैस पाइपलाइन के निर्माण के लिए समझौता किया। शुक्रवार को जारी एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

डोन न्यूज के अनुसार 2023 तक पूरा होने वाली इस योजना में 2.5 से 3 अरब डॉलर का खर्च आएगा। चार दिनों तक चर्चा के बाद गुरुवार को शेयरधारकों की शर्तों के प्रमुख बिंदुओं (एचओटी) के समझौते पर हस्ताक्षर कर किए गए।

दोनों देशों ने पाकस्ट्रीम गैस पाइपलाइन परियोजना के परिपालन के लिए रूस-पाकिस्तान संयुक्त तकनीकी समिति (जेटीसी) की तीसरी बैठक की कार्यवाही पर भी हस्ताक्षर किए।

पाकिस्तान और रूस ने परियोजना के लिए विशेष प्रयोजन कंपनी (एसपीवी) में 74:26 प्रतिशत के अनुपात में हिस्सेदारी पर सहमति व्यक्त की है। इसमें रूस की कंपनियों को परियोजना से अपने हिस्सेदारी निकालने या हस्सेदारी 49 प्रतिशत तक ले जाने का विकल्प भी रखा गया है। किसी भी स्थिति में पाकिस्तान की कंपनियां परियोजना में अधिक हिस्सेदारी रखेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

भारतहमको साइन करने नहीं आता, इस लायक नहीं?, विधायक अनंत सिंह ने मंत्री बनने के सवाल पर बोले

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम