लाइव न्यूज़ :

विदेशी बाजारों में कल की तेजी के बाद तेल-तिलहन कीमतों में सुधार का रुख

By भाषा | Updated: June 22, 2021 19:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जून विदेशी बाजारों में सुधार के रुख के बीच स्थानीय तेल-तिलहन बाजार में मंगलवार को सरसों एवं सोयाबीन तेल-तिलहन, बिनौला तेल तथा सीपीओ एवं पामोलीन तेल कीमतों में सुधार आया जबकि सामान्य कारोबार के बीच बाकी तेल-तिलहनों के भाव पूर्ववत बने रहे।

बाजार सूत्रों ने बताया कि कल रात शिकॉगो एक्सचेंज में तीन प्रतिशत की तेजी रही जबकि मलेशिया एक्सचेंज में कोई घट बढ़ नहीं देखी गई। शिकॉगो एक्सचेंज में कल रात की तेजी और सोयाबीन दाने की तंगी के कारण सोयाबीन तेल-तिलहनों में सुधार आया। लातूर मंडी में सोयाबीन संयंत्र वालों को सोयाबीन दाना बढ़े हुए दाम यानी 7,800 रुपये क्विन्टल के भाव मिल रहा है। इसके अलावा सोयाबीन के बेहतर दाने की तंगी की वजह से भी सोयाबीन तेल-तिलहन कीमतों में सुधार देखने को मिला।

सामान्य कारोबार के बीच मूंगफली तेल-तिलहनों के भाव जस के तस बने रहे। जबकि सोयाबीन में सुधार और साधारण मांग के कारण बिनौला तेल कीमतों में पर्याप्त सुधार देखने को मिला। साधारण मांग के कारण सीपीओ और पामोलीन तेल कीमतों में भी सुधार आया।

उन्होंने कहा कि आगरा, सलोनी और राजस्थान के कोटा में सरसों दाना के भाव 7,600 रुपये क्विन्टल से बढ़कर लगभग 7,700 रुपये क्विंटल कर दिये गये। इस तेजी की वजह से सरसों तेल-तिलहन कीमतों में सुधार हुआ। खाद्य नियामक एफएसएसएआई नियमित तौर पर सरसों में मिलावट की जांच के लिए नमूने एकत्रित कर रहा है जिस वजह से उपभोक्ताओं को शुद्ध सरसों तेल खाने को मिल रहा है।

सूत्रों ने कहा कि सोयाबीन उत्पादक राज्यों, विशेषकर मध्य प्रदेश में सोयाबीन के अच्छे बीज की कमी है जिस किल्लत को दूर करने से सोयाबीन की अगली पैदावार काफी बेहतर होने की संभावना है।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 7,275 - 7,325 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 5,695 - 5,840 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 14,050 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,160 - 2,290 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 14,300 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,305 -2,355 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,405 - 2,505 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 15,000 - 17,500 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,850 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,700 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,500 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 10,600 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,600 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,250 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतParliament Special Session: 3 बिल पेश?, महिला आरक्षण-परिसीमन विधेयक पर बहस शुरू, वीडियो

क्रिकेटदुश्मन से प्यार और अपनों से तकरार?, राहुल-पंत से बहस और किंग कोहली से हंसी-मजाक, वाह रे संजीव गोयनका?, तस्वीरें और वीडियो वायरल

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

क्रिकेटडोसा-इडली-सांभर-चटनी गाने पर बवाल?, बीसीसीआई से शिकायत, आरसीबी से क्यों चिढ़े सीएसके फैंस?, वीडियो

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएसः नमाज़ अदा करने, कलमा पढ़ने और टोपी पहनने के लिए किया मजबूर?, मेल कर्मचारी ने कहा- तुम्से बच्चा नहीं हो रहा है तो अपनी पत्नी को मेरे पास भेजो?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं