लाइव न्यूज़ :

एबीबी ने मैकेनिकल पावर ट्रांसमिशन इकाई की 2.9 अरब डॉलर में बिक्री का सौदा पूरा किया

By भाषा | Updated: November 2, 2021 22:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर प्रौद्योगिकी कंपनी एबीबी ने आरबीसी बियरिंग्स को अपने मैकेनिकल पावर ट्रांसमिशन इकाई (डॉज) की बिक्री का सौदा नकद 2.9 अरब डॉलर में पूरा कर लिया है। कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

इस विनिवेश के साथ एबीबी ने इस खंड से निकलने का पहला चरण पूरा कर लिया है। कंपनी ने पूर्व में इस खंड से बाहर निकलने के लिए तीन घोषणाएं की थीं।

कंपनी ने कहा कि यह एबीबी की रणनीति की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे उसे सक्रिय पोर्टफोलियो प्रबंधन और अपने बही-खाते को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

इससे 2021 की चौथी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर के दौरान एबीबी को डॉज की बिक्री से 2.2 अरब डॉलर का गैर-परिचालन कर-पूर्व लाभ हासिल हो सकेगा।

इस सौदे की वजह से एबीबी को आयकर पर करीब 20 से 25 करोड़ डॉलर खर्च करने पड़ेंगे। उसे सौदे पर करीब 40 करोड़ डॉलर के करों का भुगतान करना पड़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

क्रिकेटVIDEO: अहमदाबाद में GT के खिलाफ कैमरन ग्रीन ने लगाया ऐसा छक्का गेंद सीधे लगी टाटा सिएरा पर, पड़ गया डेंट

क्रिकेटBAN vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में बांग्लादेश को 26 रनों से हराया, 3 मैचों की सीरीज में बनाई 1-0 से बढ़त

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम