लाइव न्यूज़ :

ईसीएलजीएस के तहत तीन लाख करोड़ रुपये का 90 प्रतिशत हिस्सा आवंटित

By भाषा | Updated: June 29, 2021 21:40 IST

Open in App

मुंबई, 29 जून बैंकों ने छोटे कारोबार करने वाली इकाइयों की महामारी से उबरने में मदद के लिए पिछले साल घोषित आपात ऋण सुविधा गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) के तहत अब तक तीन लाख करोड़ रुपए का 90 प्रतिशत हिस्सा आवंटित कर दिया है।

सोमवार को सरकार ने ईसीएलजीएस का विस्तार करते हुए उसमें और 1.5 लाख करोड़ रुपए जोड़ दिए। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल का मानना है कि इससे महामारी की दूसरी लहर से बैंकों की संपत्ति गुणवत्ता पर पैदा होने वाला संभावित दबाव घटेगा।

मौजूदा ईसीएलजीएस के तहत कुल तीन लाख करोड़ रुपए में से 89.7 प्रतिशत हिस्सा यानी 2.69 लाख करोड़ रुपए का पहले ही आवंटन किया जा चुका है।

एजेंसी ने कहा कि इसके अलावा कर्ज अदायगी के लिये मोहलत और ऋण समाधान संरचना जैसे दूसरे उपायों से कुछ बैंकों की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति को मार्च 2020 के 8.2 प्रतिशत की तुलना में मार्च 2021 में 7.5 प्रतिशत पर सीमित रखने में मदद मिली।

ईसीएलजीएस में 1.5 लाख करोड़ रुपए का विस्तार करने से अर्थव्यवस्था के सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्रों, खासकर छोटी एवं मझोली कंपनियों को मौजूदा संकट से उबरने के लिए जरूरी मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

क्रिकेटVIDEO: अहमदाबाद में GT के खिलाफ कैमरन ग्रीन ने लगाया ऐसा छक्का गेंद सीधे लगी टाटा सिएरा पर, पड़ गया डेंट

क्रिकेटBAN vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में बांग्लादेश को 26 रनों से हराया, 3 मैचों की सीरीज में बनाई 1-0 से बढ़त

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम