लाइव न्यूज़ :

इस साल 63 कंपनियों ने आईपीओ से रिकॉर्ड 1.18 लाख करोड़ रुपये जुटाए: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: December 23, 2021 17:58 IST

Open in App

मुंबई, 23 दिसंबर इस वर्ष प्राथमिक बाजार में 63 कंपनियों ने अपने आरंभिक सार्वजानिक निर्गमों (आईपीओ) के जरिये अब तक रिकॉर्ड 1,18,704 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

प्राइम डेटाबेस की एक रिपोर्ट के अनुसार आईपीओ से जुटाई गई रकम का आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में 4.5 गुना अधिक है। वर्ष 2020 में 15 कंपनियों ने आईपीओ के माध्यम से 26,613 करोड़ रुपये जुटाए थे। वहीं साल 2017 में आईपीओ से जुटाए गए 68,827 करोड़ रुपये के मुकाबले इस साल अब तक लगभग दोगुनी रकम जुटाई गई है।

प्राइम डेटाबेस ग्रुप के प्रबंध निदेशक प्रणव हल्दिया ने कहा कि आईपीओ में तेजी की अगुआई नए जमाने की घाटे में चल रही प्रौद्योगिकी स्टार्ट-अप कंपनियों ने की। इसमें खुदरा कंपनियों ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

इस साल 63 कंपनियों द्वारा बाजार से जुटाए गए कुल 2,02,009 करोड़ रुपये में से केवल 51 प्रतिशत यानी 1,03,621 करोड़ रुपये ही ताजा पूंजी रही। बाकी 98,388 करोड़ रुपये पुराने बिक्री पेशकश के जरिये जुटाए गए।

हल्दिया ने कहा कि 18,300 करोड़ रुपये का इस वर्ष अब तक सबसे बड़ा आईपीओ पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस का था। इसके बाद ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमाटो का 9,300 करोड़ रुपये का आईपीओ था। इस वर्ष अब तक आईपीओ का औसत निर्गम 1,884 करोड़ रुपये रहा।

रिपोर्ट के अनुसार 59 कंपनियों के आईपीओ में से 36 कंपनियों को दस गुना अभिदान मिला जिनमें छह कंपनियों के आईपीओ को 100 गुना तक अभिदान भी मिला। वहीं आठ आईपीओ को तीन गुना से अधिक अभिदान मिला जबकि शेष 15 कंपनियों के आईपीओ को एक से तीन गुना तक का अभिदान प्राप्त हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs GT: गुजरात टाइटन्स के लिए नाकाम साबित हुआ सुदर्शन का शतक, कोहली की क्लास पड़ी भारी, आरसीबी 5 विकेट से विजयी

ज़रा हटकेलखनऊ में गूंजा राजस्थान का नाम: जब मारवाड़ के इस लाल ने बुझाई बेघरों की आंखों की आग!

क्रिकेटRCB vs GT Highlights: कोहली का कहर, 44 गेंदों में 81 रन, RCB ने GT को रौंदा!

भारतराघव चड्ढा के दावों के कुछ घंटों बाद स्वाति मालीवाल ने भी छोड़ी AAP, अरविंद केजरीवाल के घर पर 'हमले' को याद किया

ज़रा हटकेकौन हैं मधुरी पाटले?, भारत में दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को लेकर?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारRBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, ग्राहकों और उनकी जमा राशि का क्या होगा?

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी