लाइव न्यूज़ :

सरकारी स्वर्ण बॉन्ड योजना से मार्च के अंत तक जुटाए गए 25,702 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: May 27, 2021 19:44 IST

Open in App

मुंबई, 27 मई सरकारी स्वर्ण बांड (एसजीबी) योजना के जरिये इसकी शुरुआत से लकर इस साल मार्च अंत तक 25,702 करोड़ रुपये जुटाए गए हैं। रिजर्व बैंक की बृहस्पतिवार को जारी वार्षिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

यह योजना नवंबर, 2015 में शुरू की गई थी। इसका मकसद सोने की हाजिर मांग को कम करना और सोने की खरीद में काम आने वाली घरेलू बचत को वित्तीय बचत में लाना है।

रिजर्व बैंक ने 2020-21 में 16,049 करोड़ रुपये की राशि की बॉन्ड की 12 किस्तें जारी कीं। मात्रा के हिसाब से यह 32.35 टन बैठता है।

वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया है कि नवंबर, 2015 में शुरुआत के बाद से एसजीबी योजना से 25,702 करोड़ रुपये (63.32 टन) जुटाए गए हैं। सरकार ने चालू वित्त वर्ष में मई, 2021 से सितंबर, 2021 के दौरान बॉन्ड की छह किस्तें जारी करने का फैसला किया है। केंद्र सरकार की ओर से रिजर्व बैंक बॉन्ड जारी करता है।

योजना की दूसरी किस्त के तहत खरीद शुक्रवार को बंद होगी। तीसरी किस्त 31 मई से चार जून तक खुलेगी। इसकी पहली किस्त 17 मई से 21 मई तक खुली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

भारतहमको साइन करने नहीं आता, इस लायक नहीं?, विधायक अनंत सिंह ने मंत्री बनने के सवाल पर बोले

ज़रा हटकेछात्रा 3 साल के जीएनएम कोर्स के दौरान विवाह करती है, तो नामांकन रद्द?, स्कूल प्रशासन ने परिसर की दीवारों पर चस्पा किया नोटिस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम