लाइव न्यूज़ :

नोकिया, एचएफसीएल सहित 25 कंपनियों ने दूरसंचार क्षेत्र से जुड़ी पीएलआई योजना के लिए आवेदन दिये

By भाषा | Updated: June 21, 2021 22:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जून नोकिया और एचएफसीएल सहित करीब 25 दूरसंचार उपकरण निर्माताओं ने क्षेत्र की 12,195 करोड़ की उत्पादन संबंधित प्रोत्साहन योजना के तहत आवेदन दिये हैं। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

तेजस नेटवर्क्स और डिक्सन टेक्नोलॉजीज जैसी स्वदेशी कंपनियों ने पुष्टि की है कि वे तीन जुलाई को खत्म होने वाली समयसीमा से पहले योजना के लिए आवेदन दे देंगे।

एक आधिकारिक सूत्र ने पीटीआई-भाषा से कहा, "अब तक 25 कंपनियों ने पीएलआई के लिए पंजीकरण कराया है। बड़ी कंपनियों से भी इसमें रुचि दिखायी है। उनके समयसीमा खत्म होने से पहले आवेदन देने की उम्मीद है।"

योजना के तहत निवेशक को प्रतिबद्ध निवेश से 20 गुना ज्यादा वृद्धि संबंधित बिक्री के लिए प्रोत्साहन मिल सकता है। इससे उन्हें वैश्विक स्तरों पर पहुंचने और अपनी बेकार पड़ी क्षमता का इस्तेमाल करने तथा उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी।

एचएफसीएल के प्रबंध निदेशक महेंद्र नहाटा और कोरल टेलीकॉम के प्रबंध निदेशक राजेश तुली ने योजना के लिए आवेदन देने की पृष्टि की।

एक और आधिकारिक सूत्र ने कहा कि नोकिया ने भी योजना के लिए पंजीकरण कराया है।

तुली ने कहा कि पीएलआई एक शानदार योजना है लेकिन "चयन के मानदंड के लिए घरेलू मूल्य संवर्धन" को काफी तवज्जो दी जानी चाहिए।'

सरकारी दूरसंचार उपकरण निर्माता कंपनी आईटीआई लिमिटेड भी आवेदन जमा करने की प्रक्रिया में है।

योजना के तहत वित्त वर्ष 2021-22 से वित्तीय वर्ष 2025-26 तक पांच वर्षों की अवधि के लिए मदद दी जाएगी।

योजना से 3,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश आने और करीब 17,000 करोड़ रुपए का कर राजस्व पैदा होने की उम्मीद है।

सरकार का उम्मीद है कि योजना से 2.44 लाख करोड़ रुपए के उपकरणों के उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और पांच वर्षों में करीब दो लाख करोड़ रुपए का निर्यात होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टलंबी बीमारी से जूझ रही थी मां, पैसा लग रहा था?, 42 वर्षीय बेटे वेंकटेश ने 72 साल की मां सावित्राम्मा को चौथी मंजिल से धक्का देकर मार डाला

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

क्राइम अलर्टमां मुझे माफ कर दो, अकेलापन महसूस करती हूं और दोस्त नहीं बना सकती?, 19 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा जिया डाकी ने फांसी लगाई और मां को 3 पेज में लिखा सुसाइड नोट?

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव