लाइव न्यूज़ :

अडानी एंटरप्राइजेज को बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 233.95 करोड़ का शुद्ध लाभ

By भाषा | Updated: May 5, 2021 20:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली पांच मई अडानी एंटरपाइेज लि. ने बुधवार को बताया कि मार्च में समाप्त वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में उसका समेकित शुद्ध लाभ 282.2 प्रतिशत बढ़कर 233.95 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने शेयर बाजार बीएसई बताया को को बताया कि जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान उसकी समेकित आय 13,688.95 करोड़ रुपये रही जबकि एक साल पहले की अवधि में यह आय 13,698.09 करोड़ रुपये थी।

अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी ने कहा, ‘‘सड़क, पानी, हवाई अड्डों, और डाटा केंद्रों में विस्तार करने में हमें जो सफलता मिली है वह अडानी समूह और हमारे शेयरधारकों के लिए लाभ का सौदा रहा है।। इसके अतिरिक्त सौर विनिर्माण, खनन और हवाई अड्डों से संबंधित हमारे असाधारण व्यवसाय, अडानी समूह की प्रतिबद्धताओं पर खड़ा उतरने की क्षमता के उत्कृष्ट उदाहरण हैं।’’

कंपनी ने कहा, ‘‘पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में समेकित आधार 61 करोड़ के मुकाबले सात गुना बढ़कर 413 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि चौथी तिमाही में लाभ 179 करोड़ रुपये के एक बार के असाधारण नुकसान से प्रभावित भी हुआ।’’

कंपनी ने कहा कि चौथी तिमाही में उसकीा सौर बिजली उत्पादन 95 प्रतिशत बढ़कर 376 मेगावाट हो गया।

कंपनी के निदेशक मंडल ने एक रुपये के अंकित मूल्य के शेयर पर एक रुपये का लाभांश देने की सिफारिश की है।

कंपनी का शेयर 1,267.85 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टलंबी बीमारी से जूझ रही थी मां, पैसा लग रहा था?, 42 वर्षीय बेटे वेंकटेश ने 72 साल की मां सावित्राम्मा को चौथी मंजिल से धक्का देकर मार डाला

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

क्राइम अलर्टमां मुझे माफ कर दो, अकेलापन महसूस करती हूं और दोस्त नहीं बना सकती?, 19 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा जिया डाकी ने फांसी लगाई और मां को 3 पेज में लिखा सुसाइड नोट?

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव