लाइव न्यूज़ :

क्या सारा की मां का किरदार निभाएंगी करीना कपूर खान? 'कॉफी विद करण' में अभिनेत्री ने दिया ये जवाब

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: November 16, 2023 17:47 IST

शो के रैपिड फायर राउंड में करण ने करीना से पूछा कि क्या वह कभी किसी फिल्म में सारा अली खान की मां का किरदार निभाएंगी। इसका जवाब करीना ने बेहद परिपक्व तरीके से दिया। करीना ने कहा कि मैं एक अभिनेत्री हूं और हर चीज के लिए तैयार हूं।

Open in App
ठळक मुद्देसारा अली खान अभिनेता सैफ अली खान की बेटी हैं सारा की मां अभिनेत्री अमृता सिंह हैं जो सैफ की पहली पत्नी थीं।सारा करीना कपूर खान की सौतेली बेटी हैं

Bollywood News: करण जौहर के लोकप्रिय चैट शो कॉफी विद करण के नवीनतम एपिसोड में अभिनेत्री करीना कपूर और आलिया भट्ट ने एक साथ शिरकत किया। एपिसोड के दौरान दोनों अभिनेत्रियों ने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन के बारे में खुल कर बात की। इस दौरान एक सवाल के जवाब में करीना ने कहा कि अगर मौका मिला तो वह सारा अली खान की मां की भूमिका निभाने के लिए भी तैयार हैं। 

शो के रैपिड फायर राउंड में करण ने करीना से पूछा कि क्या वह कभी किसी फिल्म में सारा अली खान की मां का किरदार निभाएंगी। इसका जवाब करीना ने बेहद परिपक्व तरीके से दिया। करीना ने कहा कि मैं एक अभिनेत्री हूं और हर चीज के लिए तैयार हूं।

बता दें कि सारा अली खान अभिनेता सैफ अली खान की बेटी हैं। सारा की मां अभिनेत्री अमृता सिंह हैं जो सैफ की पहली पत्नी थीं। यानी कि सारा करीना कपूर खान की सौतेली बेटी हैं। 

सवाल जवाब के दौरान करण ने करीना को कई लोकप्रिय दक्षिण सितारों के नाम दिए और उनके साथ अभिनय करने के लिए एक अभिनेता चुनने को कहा। उन्होंने पूछा, “आप किस साउथ एक्टर के साथ जोड़ी बनाना चाहेंगी? प्रभास, राम चरण, विजय देवरकोंडा, अल्लू अर्जुन या यश?” करीना ने जवाब दिया कि वह यश के साथ काम करना चाहेंगी। करीना ने बातचीत के दौरान बताया कि वह फिल्में नहीं देखती। उन्होंने कहा कि आलिया और रणवीर की हालिया रिलीज फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी भी उन्होंने नहीं देखी है।

शो में आलिया ने भी  अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी खुलकर बात की और कहा कि वह 'परफेक्ट कपूर बहू' हैं। आलिया नेआलिया की शादी रणबीर कपूर से हुई है, जो करीना के चचेरे भाई हैं। आलिया ने कहा कि पारिवारिक समारोहों में उनका निर्धारित काम ग्रुप फोटो लेना होता है। 

टॅग्स :करीना कपूरसारा अली खानसैफ अली खानकरण जौहर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPati Patni Aur Woh 2 का टीजर आउट, सारा-रकुल और वामिका के बीच फंसेंगे आयुष्मान...

बॉलीवुड चुस्की1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ पर करण जौहर का बड़ा बयान

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

भारतDharmendra Dies: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, करण जौहर ने इमोशनल नोट में किया कन्फर्म

बॉलीवुड चुस्कीHurun India Rich List 2025: शाहरुख खान के पास 12,490 करोड़ रुपये की संपत्ति, 7,790 करोड़ रुपये के साथ नंबर-2 पर जूही चावला, देखिए टॉप-5 लिस्ट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार