लाइव न्यूज़ :

श्रुति हासन ने एसएस राजामौली की 'ग्लोबट्रॉटर' में गाया गीत?, सोशल मीडिया पर वायरल, वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 11, 2025 17:13 IST

एमएम कीरवानी सर के संगीत के लिए गाना मेरे लिए बहुत खुशी की बात थी। ‘लेट इट बैंग, ग्लोबट्रॉटर’। मैं चुपचाप बैठकर सर के संगीत को सुन रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनास और पृथ्वीराज सुकुमारन हैं। हासन ने सोशल मीडिया पर इस संबंध में जानकारी दी।ऑस्कर विजेता संगीतकार एम.एम. कीरवानी के गीत को आवाज दी है।

नई दिल्लीः अभिनेत्री एवं गायिका श्रुति हासन ने एसएस राजामौली की आगामी फिल्म ‘ग्लोब ट्रॉटर’ में ऑस्कर विजेता संगीतकार एम.एम. कीरवानी के गीत को आवाज दी है। हासन ने सोशल मीडिया पर इस संबंध में जानकारी दी। फिल्म में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनास और पृथ्वीराज सुकुमारन हैं। हासन ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर सोमवार को ‘रिकॉर्डिंग’ की एक वीडियो साझा की और लिखा, ‘‘एमएम कीरवानी सर के संगीत के लिए गाना मेरे लिए बहुत खुशी की बात थी। ‘लेट इट बैंग, ग्लोबट्रॉटर’। मैं चुपचाप बैठकर सर के संगीत को सुन रही थी।

उन्होंने (कीरवानी) ने कहा कि वह आमतौर पर किसी भी चीज की शुरुआत विघ्नेश्वर मंत्र से करते है, इसलिए मैंने सोचा कि वह वही बजाना शुरू कर रहे हैं।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘अचानक मुझे एहसास हुआ कि यह अप्पा का गाना था... और वह पल बेहद खास था।

उस दिन आपकी दयालुता और पूरी टीम के प्यार और गर्मजोशी के लिए शुक्रिया सर। मैं आपके इस गाने को सुनने का बेसब्री से इंतज़ार कर रही हूं।’’ हासन इससे पहले लोकेश कनगराज की फिल्म ‘कुली’ में नजर आईं और उनकी आगामी फिल्म ‘ट्रेन’ तथा ‘सालार 2’ है।

टॅग्स :श्रुति हसनगानाएसएस राजामौली
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

भोजपुरीगानों की लोकप्रियता में क्या शालीनता का दम घुट रहा है ?

बॉलीवुड चुस्कीअंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवसः थिरकते कदमों में छिपा जीवन का बड़ा संदेश

भारतलोकमत समूह ने आयोजित किया संगीत साधना का महाकुंभ, पंडित लक्ष्मण कृष्णराव पंडित 'सुर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिकल अवॉर्ड' से सम्मानित

पूजा पाठक्या है Naad Rush?, देशभर में पहचान बनाने की उम्मीद?, भजन से युवाओं को जोड़ना?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार