लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड के वो एक्टर्स जो पर्दे पर निभा चुके हैं भगत सिंह का किरदार, आप भी जानिए कौन हैं वो?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 23, 2019 10:37 AM

अलग अलग एक्टर भगत सिंह बनकर पर्दे पर फैंस के रुबरु हुए और दिलों में घर कर गए।

Open in App

शहीद भगत सिंह ने महज 23 साल की उम्र में देश के लिए अपनी कुर्बानी दे दी। 23 मार्च 1931 को भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को लाहौर जेल में फांसी दी गई थी। भगत सिंह के विचार आज भी जिंदा हैं तभी तो बॉलीवुड में समय-समय पर ऐसी फिल्में बनती रही हैं जिनमें उन्हें याद किया जाता रहा है। 

भगत सिंह के जीवन पर बॉलीवुड में कई फिल्में बनीं जिन्होंने फैंस के बीच अपनी गहरी छाप छोड़ी। अलग अलग एक्टर भगत सिंह बनकर पर्दे पर फैंस के रुबरु हुए और दिलों में घर कर गए। आज हम आपको उन सितारों से रुबरु करवाते हैं जो पर्दे पर भगत सिंह बनकर धमाल कर गए और आज तक याद किए जाते हैं-

शहीद-ए-आजम भगत सिंह

'शहीद-ए-आजम भगत सिंह' फिल्म 1954 में आई थी, भगत सिंह पर बनी ये पहली फिल्म कही जाती है। निर्देशक जगदीश गौतम द्वारा निर्देशित इस फिल्म में प्रेम अबीद, जयराज और स्मृति बिस्वास जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। सबसे पहले भगत सिंह की वीरगाथा की कहानी को फिल्म डायरेक्टर जगदीश गौतम ने फिल्म के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया था। फिल्म में भगत सिंह का किरदार प्रेम अबीद ने निभाया था। 

शहीद भगत सिंह

शम्मी कपूर की फिल्म 'शहीद भगत सिंह' 1963 में आई थी। फैंस ने भगत सिंह के रोल में शम्मी कपूर जैसे अभिनेता को भी देखा है। एन बंसल निर्देशित फिल्म 'शहीद भगत सिंह' में भगत सिंह का संजीदा किरदार भी निभाया था।

शहीद

फैंस को  शहीद फिल्म आज तक याद है। 1965 में आई फिल्म 'शहीद' भगत सिंह के जीवन पर आधारित थी। इस फिल्म को अभी तक की सबसे बेहतरीन पेट्रियोटिक फिल्म माना जा सकता है। एस राम शर्मा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में भगत सिंह का किरदार मनोज कुमार ने निभाया था। 

द लिजंड ऑफ भगत सिंह

अजय देवगन के दमदार रोल से सजी फिल्म 'द लिजंड ऑफ भगत सिंह' को भला कौन भूल सकता है। ये फिल्म 2002 में रिलीज़ हुई थी जिसे राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्मअजय देवगन एंग्री यंग मैन की तरह दिखाई दिए थे। इस फिल्म को दो नेशनल अवॉर्ड मिले।

शहीद-ए-आजम

एक बार फिर से पर्दे पर फैंस भगत सिंह से रुबरु हुए थे। इस बार फिल्म थी शहीद-ए-आजम। साल 2002 में एक्टर सोनू सूद ने फिल्म 'शहीद-ए-आजम' में शहीद भगत सिंह का किरदार निभाया। 

रंग दे बसंती

2006 में रिलीज हुई फिल्म 'रंग दे बसंती' को कैसे भुलाया जा सकता है। इस फिल्म में भगत सिंह के रोल में सिद्धार्थ नजर आए थे।। इसमें युवाओं में क्रांतिकारियों जैसा जज्बा लाने की प्रेरणा दी गई थी। 

खास बात ये है कि  साल 2002 में ही देओल भाईयों (सनी और बॉबी) ने भगत सिंह पर फिल्म बनाई। फिल्म का नाम '23 मार्च 1931: शहीद' था। फिल्म में बॉबी ने भगत सिंह और सनी ने आजाद चंद्रशेखर का किरदार निभाया था।

टॅग्स :भगत सिंहशहीद दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतShaheed Bhagat Singh Birth Anniversary: भगत सिंह से जुड़ी इन बातों को नहीं जानते होंगे आप, जो युवाओं के बीच जगा देगी देशभक्ति की भावना

भारतIndependence Day: स्वतंत्रता संग्राम की बहादुर नायिका सुशीला दीदी जिन्होंने बचाई थी भगत सिंह की जान

भारतखालिस्तान समर्थकों ने जलाई भगत सिंह की तस्वीर, बताया 'देशद्रोही' और ब्राह्मणों का बूट चाटने वाला

भारतब्लॉगः क्रांतिकारियों ने शहादत से चुकाई थी गुमी हुई आजादी की कीमत

भारतविजय दर्डा का ब्लॉग: तालिबानी खून के खिलाफ संगीत की धुन!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAnupamaa 20 February Episode: घर से भाग जाएगी अनुपमा की बेटी आध्या, फिर करीब आएंगे अनुपमा और आध्या!, कहानी में आएगा बड़ा ट्विस्ट

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय-टाइगर की 'बड़े मियां छोटे मियां' का टाइटल ट्रैक रिलीज, 24 मिलियन के पार पहुंचे व्यूज

बॉलीवुड चुस्कीTBMAUJ Box Office Collection Day 11: शाहिद-कृति की फिल्म पर हुई पैसों की बारिश, 11वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आया सामने

बॉलीवुड चुस्कीसलमान की जंगल-एडवेंचर फिल्म 'शेर खान' की शूटिंग 2025 में शुरू करने की तैयारी, भाई सोहेल खान करेंगे डाइरेक्ट

बॉलीवुड चुस्कीRituraj Singh Passes Away: 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' फेम ऋतुराज सिंह का हार्ट अटैक से हुआ निधन, करीबी मित्र ने किया कंफर्म