लाइव न्यूज़ :

पंजाबी गायक राजवीर जवंदा का निधन, सड़क हादसे के 11 दिन बाद मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 8, 2025 12:23 IST

Rajvir Jawanda: पंजाबी गायक राजवीर जवंदा का निधन: अभिनेता-गायक भीषण दुर्घटना के बाद भर्ती होने के बाद से ही जीवन रक्षक प्रणाली पर थे।

Open in App

Rajvir Jawanda:पंजाबी अभिनेता-गायक राजवीर जवंदा का सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के 11 दिन बाद बुधवार को यहां निधन हो गया। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि 35 वर्षीय कलाकार को बुधवार सुबह 10.55 बजे मृत घोषित कर दिया गया। जवंदा पंजाबी ‘शोबिज’ उद्योग में एक बड़ा और उभरता हुआ नाम थे। उन्हें अत्यंत गंभीर हालत में मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में लाया गया था, तब से वे जीवन रक्षक प्रणाली पर थे।

‘शोबिज’ उद्योग मनोरंजन का कारोबार है, जिसमें फिल्म, संगीत और प्रत्यक्ष प्रदर्शन के माध्यम से जनता को आकर्षित किया जाता है। मोटरसाइकिल से शिमला जाते समय 27 सितंबर को हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक दुर्घटना में जवंदा गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

दुर्घटना में उनके सिर और रीढ़ की हड्डी में चोटें आईं थीं। फोर्टिस अस्पताल में स्थानांतरित किए जाने से पहले उन्हें हृदयाघात भी हुआ था। लुधियाना के जगराओं के पोना गांव के रहने वाले जवंदा को ‘काली जवंदे दी’ गीत से प्रसिद्धि मिली।

वह अपने गीतों ‘तू दिस पेंदा’, ‘खुश रह कर’, ‘सरदारी’, ‘सरनेम’, ‘आफरीन’, ‘लैंडलॉर्ड’, ‘डाउन टू अर्थ’ और ‘कंगनी’ के लिए भी जाने जाते थे। जवंदा ने 2018 में गिप्पी ग्रेवाल अभिनीत पंजाबी फिल्म ‘सूबेदार जोगिंदर सिंह’, 2019 में ‘जिंद जान’ और 2019 में ‘मिंदो तसीलदारनी’ में अभिनय किया। 

टॅग्स :पंजाबसंगीतसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

क्रिकेट3000000 पर डील?, कौन हैं कृष भगत?, मुंबई इंडियंस में शामिल?

भारतKurnool Tragedy: श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी की टैंकर से टक्कर, 8 की मौत; पीएम मोदी ने की मुआवजे की घोषणा

भारतAAP का राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन, पंजाब सरकार ने छीन ली Z प्लस सुरक्षा; जानें इसके क्या मायने

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 9 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे 3, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्की'जेलर 2' भी हुई लीक! 'जन नायकन' कांड के बाद फिर हिली साउथ इंडस्ट्री

बॉलीवुड चुस्कीEk Din Trailer Out: साई पल्लवी-जुनैद खान की केमिस्ट्री ने जीता दिल, ट्रेलर हुआ वायरल

बॉलीवुड चुस्की'साउथ के एक फ़िल्ममेकर ने मुझे गलत तरीके से छुआ', अभिनेत्री डेज़ी शाह ने इस असहज घटना का किया खुलासा

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीToaster Review: राजकुमार राव की फिल्म 'टोस्टर' हंसाएगी या बस टाइमपास? जानिए पूरा सच