लाइव न्यूज़ :

Jabariya Jodi Trailer Review: कुछ खास नहीं है सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणिती चोपड़ा का ट्रेलर, साधारण सी है लव स्टोरी

By मेघना वर्मा | Updated: July 1, 2019 16:02 IST

दो मिनट 58 सेकेंड के इस ट्रेलर की शरुआत होती है सिद्धार्थ मल्होत्रा की एंट्री से जो ये  बताते हैं कि बिहार में तीन तरह की जोड़िया होती हैं। एक लव मैरिज वाली दूसरी अरेंज मैरिज वाली और तीसरी वो जो दहेज लेना चाहते हैं उनकी जबरियां जोड़ी।

Open in App
ठळक मुद्देजबरियां जोड़ी फिल्म में दूसरी बार सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। जबरियां जोड़ी फिल्म बिहार के पकड़वा विवाह पर बनी है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा की फिल्म जबरिया जोड़ी का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। मोस्ट अवेटेड इस फिल्म का इंतजार लोगों को इसलिए भी था क्योंकि इसमें दूसरी बार परिणीति और सिद्धार्थ एक साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। इसके पहले सिद्धार्थ और परिणीति फिल्म हंसी तो फंसी में दिख चुके हैं। फिल्म का ट्रेलर कुछ खास असर नहीं डालता। 

दो मिनट 58 सेकेंड के इस ट्रेलर की शरुआत होती है सिद्धार्थ मल्होत्रा की एंट्री से जो ये  बताते हैं कि बिहार में तीन तरह की जोड़िया होती हैं। एक लव मैरिज वाली दूसरी अरेंज मैरिज वाली और तीसरी वो जो दहेज लेना चाहते हैं उनकी जबरियां जोड़ी। इसके बाद कहानी का प्लॉट सेट हो जाता है। 

ट्रेलर में परिणीति की एंट्री से ही आपको समझ आ जाएगा कि वो काफी बोल्ड और बेबाक अंदाज की हैं। अब ट्रेलर से ये समझ आता है कि जबरियां शादी करवाने वाले सिद्धार्थ से परिणीति को प्यार हो जाता है। मगर सिद्धार्थ को नहीं होता। ट्रेलर काफी रंग-बिरंगा है। कहीं-कहीं जोक्स और लाइनर्स भी ठीक-ठाक है। 

ओवरऑल फिल्म एवरेज दिख रही है। हां सिद्धार्थ और परिणीति की केमेस्ट्री अच्छी लग रही है। देखना होगा ये फिल्म बड़े पर्दे पर लोगों को कैसी लगती है। बालीजी मोशन पिक्चर्स की ओर से बनी ये फिल्म आगामी 2 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अभय सिंह का जबकि परिणीति चोपड़ा बबली का। कॉमेडी और पंच लाइन से भरपूर इस फिल्म से उम्मीद है कि सिद्धार्थ लोगों का दिल जीतने में कामयाब होंगे।

पकड़वा विवाह पर आधारित है फिल्म

बिहार में आज भी विवाह की इस प्रथा का प्रचलन है। जबरिया जोड़ी फिल्म बिहार के पकड़वा विवाह पर बनी हुई है। सिद्धार्थ एक बिहारी छोरे बने तो हैं मगर उनके एक्सेंट और अंदाज से वो कहीं भी बिहारी नहीं लग रहे हैं। वहीं परिणीति चोपड़ा का देसी अंदाज है तो मगर वो गांव वाली छोरी के रोल में फिट नहीं बैठती। 

टॅग्स :जबरिया जोड़ीपरिणीति चोपड़ासिद्धार्थ मल्होत्रा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स के घर गूंजी किलकारियां, कपल्स ने पेरेंटहुड किया एन्जॉय

बॉलीवुड चुस्कीपरिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बने माता-पिता, परिणीति ने बेबी बॉय को दिया जन्म

बॉलीवुड चुस्कीPankaj Dheer Cremation: पंकज धीर के अंतिम संस्कार में सलमान समेत कई फिल्मी सितारे पहुंचे, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअंतराष्ट्रीय एमी पुरस्कारों में 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेता' की श्रेणी में नामित दिलजीत दोसांझ, ‘लुडविग’, ‘यो, एडिक्टो’ और ‘वन हंड्रेड इयर्स ऑफ सोलिट्यूड’ से मुकाबला

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार