लाइव न्यूज़ :

Fukrey 3 Trailer: अपनी पलटन के साथ दोबारा लौटे पुलकित सम्राट, जबरदस्त एंटरटेनमेंट के साथ 'फुकरे 3' का ट्रेलर हुआ रिलीज

By अंजली चौहान | Updated: September 5, 2023 17:53 IST

फुकरे 3 ट्रेलर के साथ ऋचा चड्ढा, पुलकित सम्राट, पंकज त्रिपाठी, वरुण शर्मा और मनजोत सिंह हिट फ्रेंचाइजी की नवीनतम फिल्म के साथ वापस आ गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफुकरे 3 का ट्रेलर हुआ रिलीज पुलकित सम्राट, ऋचा चड्ढा और पकंज त्रिपाठी समेत मल्टी स्टारर फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को पसंद आ रहा है फिल्म सितंबर महीने के आखिरी में रिलीज होगी

Fukrey 3 Trailer: कॉमेडी से भरपूर फिल्म फुकरे 3 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। पुलकित सम्राट, ऋचा चड्ढा और पकंज त्रिपाठी समेत मल्टी स्टारर फिल्म के पहले दो पार्ट के सुपर हिट होने के बाद इसका तीसरा पार्ट जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देगा।

आज फुकरे 3 के ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही इसने फैन्स की पुरानी यादें ताजा कर दी है। ट्रेलर को फैन्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस बार भी फैन्स को फिल्म में जबरदस्त कॉमेडी देखने को मिलेगी। 

कैसा है ट्रेलर?

फुकरे 3 का ट्रेलर पुलकित और वरुण की यादों की गलियों में चलते हुए उनके स्कूल के दिनों को फिर से याद करने के साथ शुरू होता है। फास्टफॉरवर्ड और वे ऋचा चड्ढा के खिलाफ चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं जो अपनी 'पुरानी जिंदगी वापस' पाने पर तुली हुई है।

चुनावी तड़के के साथ एक तरफ हन्नी, चूचा और पंडित जी का गुट है तो वहीं दूसरी तरफ भोली पंजाबन हैं। ट्रेलर की उल्टी गिनती के बीच हाल ही में फुकरे 3 के नए पोस्टर का अनावरण किया गया। हालांकि, फिल्म के पहले दो पार्ट में अली फजल भी है लेकिन तीसरे पार्ट में वह नजर नहीं आ रहे हैं। 

फुकरे 3 कब होगी रिलीज?

गौरतलब है कि फुकरे 3 की रिलीज डेट को लेकर कई बार बदलाव किया जा चुका है। फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। पहले यह सितंबर को रिलीज होने वाली थी।

यह स्लॉट शाहरुख खान की जवान ने ले लिया था जिसके बाद इसे 1 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया। जब प्रभास की सालार, जो 28 सितंबर को रिलीज होने वाली थी पोस्टपोन हो गई और फुकरे 3 को खाली जगह मिल गई।

फुकरे 3 मृगदीप सिंह लांबा द्वारा निर्देशित और रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित है। फिल्म पांच साल बाद अपने तीसरे पार्ट को लेकर आ रही है ऐसे में फैन्स इसका बेसब्री से इतंजार कर रहे हैं। 

टॅग्स :ऋचा चड्ढापुलकित सम्राटमूवी ट्रेलरहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्की'जेलर 2' भी हुई लीक! 'जन नायकन' कांड के बाद फिर हिली साउथ इंडस्ट्री

बॉलीवुड चुस्कीEk Din Trailer Out: साई पल्लवी-जुनैद खान की केमिस्ट्री ने जीता दिल, ट्रेलर हुआ वायरल

बॉलीवुड चुस्की'साउथ के एक फ़िल्ममेकर ने मुझे गलत तरीके से छुआ', अभिनेत्री डेज़ी शाह ने इस असहज घटना का किया खुलासा

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर भावुक हुए अनुपम खेर, शेयर किया खास अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीPati Patni Aur Woh 2 का टीजर आउट, सारा-रकुल और वामिका के बीच फंसेंगे आयुष्मान...

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

बॉलीवुड चुस्कीTriptii Dimri ने मारी ग्लोबल एंट्री, ब्रांड एंबेसडर बनकर जताई खुशी!

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर