लाइव न्यूज़ :

दिशा पाटनी और संजीव कपूर को वाशिंगटन के सेबों के लिए चुना गया ब्रांड एंबेसडर

By भाषा | Published: January 20, 2020 8:29 PM

अमेरिका को इस साल सेब निर्यात में 20 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान है। अमेरिका की सरकारी एजेंसी वॉशिंगटन एप्पल कमीशन के मुताबिक , भारत ने अमेरिकी सेब के लिए अपने बाजार 2001 में खोले थे।

Open in App

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी और खानसामा संजीव कपूर को वॉशिंगटन के सेब प्रचार के लिए ब्रांड एंबेसडर चुना गया है। अमेरिका को इस साल सेब निर्यात में 20 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान है। अमेरिका की सरकारी एजेंसी वॉशिंगटन एप्पल कमीशन के मुताबिक , भारत ने अमेरिकी सेब के लिए अपने बाजार 2001 में खोले थे। इस दौरान सिर्फ चार कंटेनर भेजे गए थे।

अब भारत के आयातित सेब में अमेरिकी सेबों की हिस्सेदारी 16 प्रतिशत है। भारत में अमेरिकी राजदूत केनेथ आई . जस्टर ने अभियान की शुरुआत करते हुए कहा , " हर साल अमेरिकी सेबों का निर्यात बढ़ रहा है। जब भारत में घरेलू आपूर्ति प्रभावित होती है तो भारत को सेब का निर्यात किया जाता है।"

उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेब की लगभग 30 किस्में हैं लेकिन उनमें से कुछ का ही भारत में निर्यात किया जाता है। लोग सेब की और किस्मों को भी अजमा सकते हैं। कमीशन के अध्यक्ष टोड फ्राईओवर ने कहा कि अमेरिका की चालू विपणन वर्ष 2019-20 में सेब के 30 लाख बक्से निर्यात करने की योजना है।

यह पिछले साल के 25 लाख बक्सों से 20 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने कहा कि भारत सालाना 7.5 करो़ड बुशल (इकाई) सेब का उत्पादन करता है और अपनी घरेलू मांग की पूर्ति के लिए करीब 2.8 करोड़ बुशल सेब का विभिन्न देशों से आयात करता है। भारतीय उपभोक्ताओं के बीच वॉशिंगटन सेब के लिए जागरूकता पैदा करने के लिए एक अभियान ' वाशिंगटन एप्पल कुछ खास है ' भी शुरू किया गया है।

टॅग्स :दिशा पाटनीसंजीव कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीYodha Box Office Collection Day 4: सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'योद्धा' का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, कमाए बस इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्कीYodha Review: कैसी है सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'योद्धा', मिले ⭐⭐⭐

बॉलीवुड चुस्कीYODHA TRAILER: रिलीज हुआ फिल्म योद्धा का ट्रेलर, आर्मी ऑफिसर के रोल में दमदार एक्शन करते दिखे सिद्धार्थ मल्होत्रा

बॉलीवुड चुस्कीमौनी रॉय ने दिशा पाटनी और सोनम बाजवा संग मनाई एडवांस में बर्थडे पार्टी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीWelcome 3 Teaser Out: अक्षय कुमार ने बर्थडे पर शेयर किया फिल्म 'वेलकम 3' का टीजर, जानें रिलीज डेट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCannes 2024: ऐश्वर्या राय बच्चन ने रेड कार्पेट पर ढाया कहर, हाथ की चोट भी नहीं कम कर पाया एक्ट्रेस का जलवा

बॉलीवुड चुस्कीHappy Birthday Vicky Kaushal: 'मेड फॉर ईच अदर' हैं विक्की कौशल और कैटरीना कैफ, इन मौकों पर झलका कपल का प्यार; देखें फोटोज

बॉलीवुड चुस्कीCannes 2024: हाथ की चोट भी कम नहीं कर पाया ऐश्वर्या राय बच्चन का ग्लैमर, कान्स के लिए एक्ट्रेस ने पहना 64 हजार का कोट; देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीक्या राखी सावंत की बीमारी एक नाटक? एक्स हसबैंड आदिल दुर्रानी ने लगाए गंभीर आरोप, वीडियो किया शेयर

बॉलीवुड चुस्कीCannes 2024: हाथ में फ्रैक्चर होने के बाद भी कान्स के लिए रवाना हुईं ऐश्वर्या राय बच्चन, बेटी आराध्या भी रहीं साथ