लाइव न्यूज़ :

Bollywood Weekly Recap: जायरी वसीम के बॉलीवुड छोड़ने से लेकर पूनम पांडे की बोल्ड फोटो तक- ये हैं इस हफ्ते की बड़ी 10 चटपटी खबरें, पढ़ें एक नजर में

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 6, 2019 11:33 IST

बॉलीवुड मैशप में आपको हफ्ते भर की 10 बड़ी खबरें मिलेंगी। जो खबरें फैंस से छूट गई हैं वह फैंस के लिए साथ नजर में यहां पेश की जा रही हैं-

Open in App
ठळक मुद्देपूरे एक हफ्ते की गपशप की और चटपटी खबरें हम आपके सामने पेश कर रहे हैं।आप एक नजर में अब पूरे हफ्ते की बॉलीवुड की सारी खबरों से यहां रुबरु हो पाएंगे।

बॉलीवुड की हर हफ्ते अनगिनत खबरें होती हैं जो फैंस छूट जाती हैं। हम आपको एक नजर उन्हीं खबरों से रुबरु करवाएं। आप एक नजर में अब पूरे हफ्ते की बॉलीवुड की सारी खबरों से यहां रुबरु हो पाएंगे। पूरे एक हफ्ते की गपशप की और चटपटी खबरें हम आपके सामने पेश कर रहे हैं। जायरा वसीम ने इस हफ्ते बॉलीवुड से सन्यास लिया तो स्वरा भास्कर का उनके बॉयफ्रेंड के साथ ब्रेकअप हो गया। तो आइए जानते हैं इस हफ्ते कौन सी खबरें सुर्खियों में रहीं-

'दंगल गर्ल' जायरा वसीम ने लिया फिल्मों से संन्यास, धर्म को बताई वजह

दंगल फिल्म से लोगों का दिल जीतेने वाली नेशनल अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस जायरा वसीम ने फिल्मों से संन्यास ले लिया है। पांच साल बाद उन्होंने ये निर्णय लिया है। जिसके पीछे धर्म को वजह बताई है। पूरे बॉलीवुड और जायरा के फैंस के लिए ये चौकाने वाली खबर है।

मल्लिका शेरावत का खुलासा, पेट पर अंडा फ्राई करना चाहता था प्रोड्यूसर

कपिल ने मल्लिका से पूछा कि ऐसी कई अफवाहें थी कि लोग रोटियों को गर्म रखने के लिए न्यूज पेपर या फिर उस पोस्टर में रैप करते थे जिसमें आपकी फोटो हो, क्या ये सही है? इस पर एक्ट्रेस हंसने लगी और इसके सच बताया। एक्ट्रेस ने बताया कि एक सीक्वेंस को प्रोड्यूसर शूट करना चाहते थे।जिसमें मेरी बेली पर अंडा फ्राई होता हुए दिखाई दे। इससे वह हॉटनेश को पेश करना चाहते थे। हालांकि मल्लिका ने इस सीन को करने से मना कर दिया था।

अर्जुन कपूर के साथ मलाइका अरोड़ा के रिलेशनशिप पर कुछ ऐसा था बेटे अरहान का रिएक्शन, एक्ट्रेस ने पहली बार किया खुलासा

 मलाइका ने HT Brunch से अपने और अर्जुन के रिश्ते पर खुलकर बात की है। इस दौरान एक्ट्रेस ने पहली बार अर्जुन के साथ उनकी लव लाइफ के बारे में बेटे अरहान के रिएक्शन के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि किसी भी स्थिति को अप्रोच करने का सबसे अच्छा तरीका ईमानदारी है। 

जायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने पर BJP और शिवसेना ने उठाए सवाल, कांग्रेस पर कसा तंज

दंगल फिल्म से अपनी एक्टिंग का जलवा बिखरने वाली जायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने के फैसले पर उनके फैंस और बॉलीवुड के रिएक्शन के बाद अब राजनीति की दुनिया से भी रिएक्शन्स आने लगे हैं। जायरा के इस फैसले को लेकर बीजेपी, शिवसेना और कांग्रेस में भी झड़प होना शुरू हो गई है। 

जेठानी की विदाई में रो पड़ी प्रियंका चोपड़ा, भावुक अंदाज की फोटो हुई वायरल

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने जेठ जॉए जोनसन की शादी में बिजी हैं। सोफी टर्नर और जॉय जोनस की शादी फ्रांस में हुई जहां फैमिली मेम्बर्स के साथ ब्राइड और ब्रूम मौजूद रहे। देसी गर्ल शादी में इंडियन अटायर में नजर आईं। प्रियंका चोपड़ा ने इस ओकेजन पर पिंक कलर की साड़ी में दिखाई दीं। शादी के दौरान रोते की देसी दर्ल की फोटो वायरल हो रही है।

भारत-बांग्लादेश मैच पर पूनम पांडे का कातिलाना अंदाज, शेयर की सेक्सी फोटो

वर्ल्ड कप 2019 के भारत बनाम बांग्लादेश क्रिकेट मुकाबले में विराट कोहली की इंडियन टीम ने बांग्लादेश को करारी मात दी है। ऐसे में पूनम पांडे ने भी भारतीय टीम को अपने ही अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं। मैच के बाद  जिसके बाद पूनम पांडे ने खास फोटो शेयर की है।

स्वरा भास्कर का बॉयफ्रेंड हिमांशु से हुआ ब्रेकअप, एक्ट्रेस ने कहा था- गरीब हूं अभी नहीं कर पाउंगी शादी

स्वरा भास्कर बॉलीवुड की कुछ उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जिन्होंने कम समय में काफी नाम कमा लिया। स्वरा को उनकी एक्टिंग के साथ उनके बेबाक अंदाज के लिए भी जाना जाता है। स्वरा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अब रिसेंटली खबर आ रही है कि एक्ट्रेस स्वरा भास्कर का उनके पांच साल पुराने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया है। 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देखी 'आर्टिकल 15', सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

आयुष्मान खुराना हमेशा ही अलग सी और सामाजिक मुद्दों पर फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इस फिल्म को देखा है। विरल ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें राहुल गांधी फिल्म देखते नजर आ रहे हैं।राहुल गांधी ने फिल्म दिल्ली के पीवीआर चाडक्या में फिल्म देखी है।

संजय दत्त की बेटी त्रिशाला के बॉयफ्रेंड का हुआ निधन, फोटो शेयर कर हुईं भावुक

संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर ही अपनी और अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं। सिर्फ यही नहीं त्रिशाला अपनी पर्सनल लाइफ और लव लाइफ को भी इंस्टा पर बताती रहती हैं। रिसेंटली त्रिशाला ने पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने बताया कि उनके इटालियन बॉयफ्रेंड अब इन दुनिया में नहीं रहे। 

जन्मदिन पर सामने आया रणवीर सिंह की फिल्म '83' का दमदार लुक रिलीज, पहचानना होगा मुश्किल

बॉलीवुड एक एक्टर रणवीर सिंह का आज जन्मदिन हैं। बर्थडे के खास मौके पर एक्टर ने अपनी आगामी फिल्म 83 का फर्स्ट लुक रिलीज किया है। इस लुक में रणवीर क्रिकेटर कपिल देव के रोल में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 1983 में हुए वर्ल्ड कप पर आधारित हैं जिसमें रणवीर कपिल देव का करिदार निभा रहे हैं। अपने कपिल के रोल की ही रणवीर ने फोटो फैंस के लिए शेयर की है। इस फोटो में रणवीर को पहचानना बेहद मुश्लिक होगा क्योंकि वह हूबहू कपिल देव की तरह से दिख रहे हैं।

 

 

टॅग्स :बॉलीवुड वीकली रिकैपमलाइका अरोरामल्लिका शेरावतपूनम पांडेज़ायरा वसीमस्वरा भाष्कररणवीर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीबलोच चरमपंथी नहीं और न ही धर्म के नाम पर हिंसा करते हैं?, मीर यार बलूच ने आदित्य धर के 'धुरंधर' पर कहा- ऐतिहासिक और सामाजिक वास्तविकताओं से पूरी तरह अलग

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

बॉलीवुड चुस्कीनागपुर पहुंचे 'धुरंधर' रणवीर सिंह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात, 90 मिनट रहे संघ मुख्यालय?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया