Mashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें
By संदीप दाहिमा | Updated: May 19, 2026 20:04 IST2026-05-19T19:58:03+5:302026-05-19T20:04:56+5:30

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'कॉकटेल 2' रिलीज से पहले ही सुर्खियां बटरो रही है। (फोटो क्रेडिट: यूट्यूब)

आज फिल्म का नया गाना 'माशूका' रिलीज हुआ है, सोशल मीडिया पर गाने को दर्शकों का अच्छा सपोर्ट मिल रहा है। (फोटो क्रेडिट: यूट्यूब)

गाने में शाहिद कपूर और कृति सेनन की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है, गाने में दोनों का डांस और मस्ती भरा अंदाज दर्शकों को पसंद आ रहा है। (फोटो क्रेडिट: यूट्यूब)

माशूका गाने को प्रीतम ने कंपोज किया है और इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। वहीं गानों को आवाज राघव चैतन्य, महमूद और रुआ कैय ने दी है। (फोटो क्रेडिट: यूट्यूब)

बता दें फिल्म कॉकटेल 2 अगले महीने 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। (फोटो क्रेडिट: यूट्यूब)

फिल्म कॉकटेल 2 का ट्रेलर इसी महीने 29 मई को रिलीज होगा, दर्शकों को इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। (फोटो क्रेडिट: यूट्यूब)

















