जन्मदिन पर सामने आया रणवीर सिंह की फिल्म '83' का दमदार लुक रिलीज, पहचानना होगा मुश्किल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 6, 2019 08:30 AM2019-07-06T08:30:26+5:302019-07-06T08:30:50+5:30

आज अपने जन्मदिन के मौके पर रणवीर सिंह ने अपनी आगामी फिल्म 83 का फर्स्ट लुक रिलीज किया है। इसमें एक्टर कपिल देव के लुक में नजर आ रहे हैं

ranveer singh shares his first look from movie 83 | जन्मदिन पर सामने आया रणवीर सिंह की फिल्म '83' का दमदार लुक रिलीज, पहचानना होगा मुश्किल

जन्मदिन पर सामने आया रणवीर सिंह की फिल्म '83' का दमदार लुक रिलीज, पहचानना होगा मुश्किल

बॉलीवुड एक एक्टर रणवीर सिंह का आज जन्मदिन हैं। बर्थडे के खास मौके पर एक्टर ने अपनी आगामी फिल्म 83 का फर्स्ट लुक रिलीज किया है। इस लुक में रणवीर क्रिकेटर कपिल देव के रोल में नजर आ रहे हैं।

यह फिल्म 1983 में हुए वर्ल्ड कप पर आधारित हैं जिसमें रणवीर कपिल देव का करिदार निभा रहे हैं। अपने कपिल के रोल की ही रणवीर ने फोटो फैंस के लिए शेयर की है। इस फोटो में रणवीर को पहचानना बेहद मुश्लिक होगा क्योंकि वह हूबहू कपिल देव की तरह से दिख रहे हैं।

 मेकर्स ने रणवीर के लुक को बिल्कुल कपिल की तरह से ढाल दिया है।  फोटो में रणवीर कपिल की ही तरह से बॉल को उछालते हुए नजर आ रहे हैं।  साथ ही रणवीर के गले में गाला धागा भी देखा जा सकता है। इस खास फोटो को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा है कि मेरे खास दिन पर पेश कर रहे हैं हरियाणा का तूफान कपिल देव।


फोटो आते की सोशल मीडिया पर छा गई है। फैंस इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।खबर के अनुसार फिल्म मुख्यतौर पर 1983 में हुए वर्ल्डकप में वेस्टइंडीज और भारत के मैच पर आधारित है जिसमें भारत को एतिहासित जीत हासिल हुई थी।

Web Title: ranveer singh shares his first look from movie 83

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे