कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देखी 'आर्टिकल 15', सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 4, 2019 01:49 PM2019-07-04T13:49:19+5:302019-07-04T13:49:47+5:30

हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी आर्टिकल 15 फिल्म को देखा है। राहुल का वीडियो इस दौरान का शोल मीडिया पर छाया हुआ है

rahul gandhi watch article 15 movie | कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देखी 'आर्टिकल 15', सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देखी 'आर्टिकल 15', सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Highlightsआयुष्मान खुराना हमेशा ही अलग सी और सामाजिक मुद्दों पर फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं। राहलु गांधी ने दिल्ली में आर्टिकल 15 देखी है

आयुष्मान खुराना हमेशा ही अलग सी और सामाजिक मुद्दों पर फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इस फिल्म को देखा है।

विरल ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें राहुल गांधी फिल्म देखते नजर आ रहे हैं।राहुल गांधी ने फिल्म दिल्ली के पीवीआर चाडक्या में फिल्म देखी है।

बुधवार को राहुल ने फिल्म देखी है। वीडियो में वह बैकसाइड से देखे जा सकते हैं। जिसमें वह बराबर पर बैठे किसी से बात करते नजर आ रहे हैं। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर छा गया है।

फिल्म पर लगी रोक

  फिल्म का  ब्राह्मण समाज, परशुराम सेना और करणी सेना ने भारी विरोध किया था। अब फिल्म की स्क्रीनिंग पर रूड़की में रोक लग गई है।

28 जून को कानपुर में फिल्म पर रोक लगाई गई थी जिसके बाद फिल्म को रूड़की से झटका मिला है। खबर के अनुसार उत्तराखड़ के प्रशासन के फिल्म के प्रसारण पर रोक लगवा दी है। अब ये फिल्म सिनेमाघरों में नहीं दिखाई जाएगी।


कानून व्यवस्था का हवाला देकर फिल्म पर रोक लगाई गई है। ये नियम रूड़की के एसडीएम रविंद्र सिंह नेगी ने जारी किया है। आदेश के अनुसार हिंदू सेना के विरोध के बाद फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाई जा रही है। अगर फिल्म पर रोक नहीं लगाई तो इससे शहर की शांति की व्यवस्था खराब हो सकती है। लोग फिल्म के खिलाफ उतर सकते हैं।

फिल्म की बात करें तो एक ऐसे मुद्दे पर बनी है, जो आपको साचने पर मजबूर कर देगी।हर समाज में फैली विचार धारा पर गहरा प्रहार कर रही है। अभिनव सिन्हा के निर्देशन में बनी ये फिल्म काबिले तारीफ है।फिल्म में ईशा तलवार, सयानी गुप्ता और मोहम्मद जीशान अयूब जैसे कलाकर भी अहम रोल में है। फिल्म में जाति के भेदभाव के मुद्दे को उठाया गया है।

Web Title: rahul gandhi watch article 15 movie

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे