अर्जुन कपूर के साथ मलाइका अरोड़ा के रिलेशनशिप पर कुछ ऐसा था बेटे अरहान का रिएक्शन, एक्ट्रेस ने पहली बार किया खुलासा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 1, 2019 12:08 PM2019-07-01T12:08:36+5:302019-07-01T12:08:36+5:30

अर्जुन के जन्मदिन पर मलाइका ने दोनों के साथ की फोटो डालकर अपने इश्क का एक तरह के ऐलान कर दिया है। अब मलाइका ने बताया है कि दोनों के रिश्ते पर उनके बेटे का क्या रिएक्शन है।

malaika arora talks about son arhaan reaction on arjun kapoor relationship | अर्जुन कपूर के साथ मलाइका अरोड़ा के रिलेशनशिप पर कुछ ऐसा था बेटे अरहान का रिएक्शन, एक्ट्रेस ने पहली बार किया खुलासा

अर्जुन कपूर के साथ मलाइका अरोड़ा के रिलेशनशिप पर कुछ ऐसा था बेटे अरहान का रिएक्शन, एक्ट्रेस ने पहली बार किया खुलासा

Highlights मलाइका ने HT Brunch से अपने और अर्जुन के रिश्ते पर खुलकर बात की है।इस दौरान एक्ट्रेस ने पहली बार अर्जुन के साथ उनकी लव लाइफ के बारे में बेटे अरहान के रिएक्शन के बारे में बताया है।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के अफेयर के चर्चे इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में अर्जुन के जन्मदिन पर मलाइका ने दोनों के साथ की फोटो डालकर अपने इश्क का एक तरह के ऐलान कर दिया है। अब मलाइका ने बताया है कि दोनों के रिश्ते पर उनके बेटे का क्या रिएक्शन है।

हाल ही में मलाइका ने HT Brunch से अपने और अर्जुन के रिश्ते पर खुलकर बात की है। इस दौरान एक्ट्रेस ने पहली बार अर्जुन के साथ उनकी लव लाइफ के बारे में बेटे अरहान के रिएक्शन के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि किसी भी स्थिति को अप्रोच करने का सबसे अच्छा तरीका ईमानदारी है। 

अपने करीबी लोगों को यह बताना जरूरी है कि आपकी जिंदगी में क्या हो रहा है और फिर उन्हें उन चीजों को समझने और प्रोसेस करने के लिए वक्त और स्पेस देना चाहिए। हमने इस बारे में बात की और मुझे खुशी है कि हम बहुत खुश हैं।

 मलाइका की इस बात से साफ हो रहा है कि बेटे अरहान को दोनों का रिश्ता मंजूर है। वैसे अक्सर तीनों को साथ देखा भी जा चुका है। हाल ही में अर्जुन के जन्मदिन पर मलाइका ने अर्जुन के साथ की फोटो शेयर की थी जिसमें दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े नजर आ रहे थे।

Web Title: malaika arora talks about son arhaan reaction on arjun kapoor relationship

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे