जेठानी की विदाई में रो पड़ी प्रियंका चोपड़ा, भावुक अंदाज की फोटो हुई वायरल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 1, 2019 05:04 PM2019-07-01T17:04:41+5:302019-07-01T17:04:41+5:30

इन दिनों एक फोटो वायरल हो रही जिसमें देसी गर्ल भावुक दिखाई दे रही हैं। फोटो में प्रियंका अपने आंसू पोछती नजर आ रही हैं।

priyanka chopra tears joe sophie wedding | जेठानी की विदाई में रो पड़ी प्रियंका चोपड़ा, भावुक अंदाज की फोटो हुई वायरल

जेठानी की विदाई में रो पड़ी प्रियंका चोपड़ा, भावुक अंदाज की फोटो हुई वायरल

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने जेठ जॉए जोनसन की शादी में बिजी हैं। सोफी टर्नर और जॉय जोनस की शादी फ्रांस में हुई जहां फैमिली मेम्बर्स के साथ ब्राइड और ब्रूम मौजूद रहे। देसी गर्ल शादी में इंडियन अटायर में नजर आईं। प्रियंका चोपड़ा ने इस ओकेजन पर पिंक कलर की साड़ी में दिखाई दीं। शादी के दौरान रोते की देसी दर्ल की फोटो वायरल हो रही है।

इन दिनों एक फोटो वायरल हो रही जिसमें देसी गर्ल भावुक दिखाई दे रही हैं। फोटो में प्रियंका अपने आंसू पोछती नजर आ रही हैं। इस फोटो के बाद कयास लगाए गए कि सोफी की विदाई में प्रियंका भावुक हो गई थीं। और यहां वह हाथों से अपने आंसुओं को छुपाने की कोशिश कर रही हैं। इस फोटो में उनके साथ निक जोनस भी दिखाई दे रहे हैं।

प्रियंका का लुक

अपने ब्राइट इंडियन लुक के साथ फोटो शूट करवाते हुए उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस फंक्शन में प्रियंका ने नेट की पिंक कलर की साड़ी पहन रखी थी। सिर्फ यही नहीं इंडियन लुक को फॉलो करते हुए उन्होंने बाल में फूल भी लगा रखा था। 

प्रियंका के इस लुक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। उनके साथ पति निक जोनस ने ब्लैक कोर्ट और व्हाइट शर्ट पहन रखा था। लोग प्रियंका के इस लुक को पसंद कर रहे हैं। प्रियंका की ये फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। उनकी इस फोटोज को देखकर यूजर भी यही कह रहे हैं कि प्रियंका ने अपनी इंडियन कल्चर को विदेश में भी फैलाया है।

सोफी टर्नर की देवरानी, प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही अपने इंस्टाग्राम पर कई प्यारी तस्वीरें डाली हैं। जिसमें कपल नजर आ रहा है। उनमें से एक तस्वीर है जिस में प्रियंका चोपड़ा ने सोफी टर्नर को साइड हग करके सेल्फी ली है। 

वहीं दूसरी तरफ हॉलीवुड एक्ट्रेस सोफी टर्नर ने पति जो जोनस के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है जो पेरिस के एफिल टॉवर के सामने खींची गई है। इससे पहले सोफी टर्नर ने 10 जून को अपने बैचलर पार्टी की पिक्चर शेयर की थी। 

Web Title: priyanka chopra tears joe sophie wedding

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे