लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: एक-दूसरे के पूरक हैं मनुष्य और पशु

By योगेश कुमार गोयल | Updated: October 4, 2023 10:40 IST

विश्व में 4 अक्टूबर को विश्व पशु कल्याण दिवस मनाया जा रहा है। यह दिवस पशुओं के अधिकारों के लिए यह एक वैश्विक पहल है, जिसका प्रमुख उद्देश्य पशु कल्याण के लिए बेहतर मानक सुनिश्चित करना है।

Open in App

पशुओं के कल्याण मानकों में सुधार को लेकर दुनियाभर में लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर साल 4 अक्तूबर को ‘विश्व पशु कल्याण दिवस’ मनाया जाता है। पशुओं के अधिकारों के लिए यह एक वैश्विक पहल है, जिसका प्रमुख उद्देश्य पशु कल्याण के लिए बेहतर मानक सुनिश्चित करना है। विश्व पशु दिवस पहली बार सिनोलॉजिस्ट हेनरिक जिमर्मन की पहल पर जर्मनी के बर्लिन में 24 मार्च 1925 को पशु कल्याण के बारे में जागरूकता फैलाने के मकसद से मनाया गया था और उस कार्यक्रम में पांच हजार से भी ज्यादा लोगों ने भाग लेते हुए इसे समर्थन दिया था।

पशुओं की लुप्तप्राय प्रजातियों की दुर्दशा को उजागर करने के लिए इटली के फ्लोरेंस में 1931 में आयोजित पारिस्थितिकीविदों के एक सम्मेलन में विश्व पशु दिवस की शुरुआत की गई थी और तब असीसी के सेंट फ्रांसिस के पर्व के कारण यह दिवस मनाने के लिए हर साल 4 अक्तूबर को ही चुना गया था।

2003 में पहली विश्व पशु दिवस वेबसाइट यूके स्थित पशु कल्याण चैरिटी ‘नेचर वॉच फाउंडेशन’ द्वारा लॉन्च की गई थी। इस दिन को ‘पशु प्रेमी दिवस’ के रूप में भी जाना जाता है क्योंकि यह पशु अधिकारों को बढ़ावा देने वाले व्यक्तियों एवं संगठनों का समर्थन करके जानवरों के प्रति प्यार, देखभाल, स्नेह और सुरक्षा को प्रोत्साहित करता है।

विश्व पशु दिवस विश्वभर में कल्याण मानकों के मिशन के साथ जानवरों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए एक ऐसा सामाजिक आंदोलन है, जो हर साल एक निर्धारित थीम के साथ मनाया जाता है। इस साल दिवस का विषय है ‘ग्रेट ऑर स्मॉल, लव दैम ऑल’ यानी पशु चाहे छोटे हों या बड़े, हम उन सभी से प्यार करें।

2022 में यह दिवस ‘ए शेयर्ड प्लेनेट’ थीम के साथ मनाया गया था, जिसके माध्यम से दुनियाभर में लोगों को यह संदेश दिया गया था कि यह दुनिया प्रत्येक जीवित प्राणी की है, न कि केवल इंसानों की। वास्तव में यह दिन विश्वभर में लोगों को न केवल पशुओं की विलुप्तप्राय प्रजातियों के बारे में अवगत कराता है बल्कि यह भी बताता है कि कैसे उनका संरक्षण किया जाए। भारत में करीब 70 फीसदी आबादी कृषि और कृषि संबंधी व्यवसायों पर निर्भर है।

 

टॅग्स :Environment DepartmentIndia
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल