लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: 50 हजार वन्यजीव प्रजातियों पर निर्भर हैं हम

By निशांत | Updated: July 11, 2022 16:43 IST

इंटरगवर्नमेंटल साइंस पॉलिसी प्लेटफॉर्म ऑन बायोडायवर्सिटी एंड इकोसिस्टम सर्विसेज (आईपीबीईएस) की एक नई रिपोर्ट पौधों, जानवरों, कवक एवं शैवालों की जंगली प्रजातियों का अधिक सतत उपयोग सुनिश्चित करने के लिए अंतर्दृष्टि, विश्लेषण और उपकरण पेश करती है. 

Open in App
ठळक मुद्देरिपोर्ट के अनुसार हर पांच में से एक व्यक्ति लगभग (1.6 अरब) अपने भोजन और आमदनी के लिए वन्यजीवों पर निर्भर करता है.हर तीन में से एक व्यक्ति (2.4 अरब) खाना पकाने के लिए ईंधन के तौर पर लकड़ी पर निर्भर करते हैं.

अंतरराष्ट्रीय शोध एवं नीति इकाई आईपीबीईएस ने एक नई रिपोर्ट जारी की है, जो कहती है कि विकसित और विकासशील देशों में रहने वाले अरबों लोग भोजन, ऊर्जा, सामग्री, दवा, मनोरंजन, प्रेरणा तथा मानव कल्याण से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण योगदानों के लिए करीब 50 हजार वन्यजीव प्रजातियों के इस्तेमाल से रोजाना फायदा उठाते हैं. बेतरतीब शिकार को 1341 स्तनधारी वन्यजीव प्रजातियों के लिए खतरा माना गया है.

एक अनुमान के मुताबिक 12 प्रतिशत जंगली पेड़ प्रजातियां कटान के खतरे के रूबरू हैं. बढ़ते हुए वैश्विक जैव विविधता संकट से पौधों और जानवरों की लाखों प्रजातियां विलुप्ति के कगार पर हैं. इंटरगवर्नमेंटल साइंस पॉलिसी प्लेटफॉर्म ऑन बायोडायवर्सिटी एंड इकोसिस्टम सर्विसेज (आईपीबीईएस) की एक नई रिपोर्ट पौधों, जानवरों, कवक एवं शैवालों की जंगली प्रजातियों का अधिक सतत उपयोग सुनिश्चित करने के लिए अंतर्दृष्टि, विश्लेषण और उपकरण पेश करती है. 

सतततापूर्ण इस्तेमाल का मतलब उस स्थिति से है जब मानव कल्याण में योगदान करते हुए जैव विविधता तथा पारिस्थितिकी तंत्र की क्रियाशीलता बनाए रखी जाए. वन्य जीव प्रजातियों के सतत उपयोग पर आईपीबीईएस की आकलन रिपोर्ट प्राकृतिक एवं सामाजिक विज्ञान से जुड़े हुए 85 प्रमुख विशेषज्ञों की 4 साल की मेहनत का नतीजा है. इसमें देसी और स्थानीय जानकारी रखने वाले लोगों तथा 200 योगदानकर्ता लेखकों का भी योगदान है और इसमें 6200 से ज्यादा स्रोतों का उपयोग किया गया है.

इस रिपोर्ट के अनुसार हर पांच में से एक व्यक्ति लगभग (1.6 अरब) अपने भोजन और आमदनी के लिए वन्यजीवों पर निर्भर करता है. वहीं, हर तीन में से एक व्यक्ति (2.4 अरब) खाना पकाने के लिए ईंधन के तौर पर लकड़ी पर निर्भर करते हैं. उत्खनन संबंधी प्रौद्योगिकियों में दिन-ब-दिन होती तरक्की वन्यजीव प्रजातियों के सतत इस्तेमाल के सामने संभावित प्रमुख चुनौतियों में शामिल है.

टॅग्स :Wildlife Conservation Departmentfood
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

भारतJammu-Kashmir: ईद के आते ही कश्‍मीर में मीट की कीमतों में उछाल से नाराजगी

विश्व अधिक खबरें

विश्वजब भविष्य बता सकता है एआई तो हम क्यों नहीं रोक पाते तबाही ?

विश्वबांग्लादेश से रिश्तों में हसीना फैक्टर की बाधा

विश्वअगले 2 दिनों में पाकिस्तान में फिर से शुरू हो सकती है अमेरिका-ईरान वार्ता, बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

विश्वPM मोदी और ट्रंप के बीच 40 मिनट तक फ़ोन पर बातचीत हुई, होर्मुज़ की नाकेबंदी के मुद्दे पर हुई चर्चा

विश्वEarthquake in America: नेवादा के सिल्वर स्प्रिंग्स में 5.7 की तीव्रता से कांपी धरती, लोगों में दहशत