लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉगः चीन से लेनी होगी सीख

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: January 20, 2020 07:12 IST

आज चीन और भारत की जनसंख्या में मुश्किल से 10-12 करोड़ का अंतर है. फिर भी चीन दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है.

Open in App

चीन की प्रति व्यक्ति आय के आंकड़े देखकर मेरे दिमाग में कई सवाल एक साथ उठते रहे हैं. चीन की प्रति व्यक्ति आय 10 हजार डॉलर से ज्यादा है जबकि भारत की प्रति व्यक्ति आय 2000 डॉलर के आस-पास है. यानी चीन हमसे पांच गुना आगे है. हम चीन के पहले आजाद हुए. फिर भी उसने इतनी जल्दी इतनी उन्नति कैसे कर ली? आज चीन और भारत की जनसंख्या में मुश्किल से 10-12 करोड़ का अंतर है. फिर भी चीन दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है.

वहां की अर्थव्यवस्था इतनी मजबूत कैसे हुई, इस पर विशेषज्ञों की अपनी-अपनी गहरी और तकनीकी राय हैं लेकिन मोटे तौर पर मुङो जो कारण समझ में आए, वे इस प्रकार हैं. पहला, चीन के शहरों और गांवों में मैंने देखा कि सूर्योदय के पहले ही हजारों लोग सड़कों पर प्रात: भ्रमण और कसरत करते रहते हैं. शारीरिक स्वास्थ्य पर वे हमसे ज्यादा ध्यान देते हैं. दूसरा, स्वास्थ्य-सेवाएं भारत के मुकाबले वहां ज्यादा मजबूत और सस्ती हैं. पारंपरिक औषधियों का चलन हमसे बेहतर है. तीसरा, चीनियों के खानपान में मांसाहार के साथ-साथ शाकाहार की मात्ना और विविधता बहुत ज्यादा है. जितनी साग-सब्जियां आज तक मैंने भारत में देखी हैं, उससे कहीं ज्यादा चीन में हैं. चीनियों के उचित खानपान और स्वास्थ्य-रक्षा के कारण वे खेतों और कारखानों में उत्पादन औसत से ज्यादा कर पाते हैं. चौथा, भारत में साक्षरों की संख्या 70 प्रतिशत है जबकि चीन में 95 प्रतिशत है.

चीन में ज्ञान-विज्ञान की सारी पढ़ाई चीनी भाषा में होती है जबकि हमारी शिक्षा की टांगें अंग्रेजी की बेड़ियों में कसी हुई हैं. पांचवां, आर्थिक विषमता और भ्रष्टाचार चीन में भी काफी है, लेकिन वहां बड़े-बड़े नेताओं और अफसरों को भी फांसी पर लटका दिया जाता है. छठा, वहां मजदूरों को उतनी ही मजदूरी मिलती है, जितना काम वे रोजाना करके देते हैं. वहां कामचोरी नहीं है. सातवां, सबसे बड़ी बात यह है कि चीन के लोग प्रचंड राष्ट्रवादी हैं. उन्हें अपनी संस्कृति और सभ्यता पर गर्व है. उनके पास विश्व-दृष्टि है. वे विश्व-शक्ति बनने के लिए कृत-संकल्पित हैं.

टॅग्स :चीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने भारत, चीन से लिपिलेख के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा नहीं करने को कहा, जानिए वजह

भारतपुलवामा में आतंकवादियों का ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ उमर मलिक गिरफ्तार, पिस्तौल, 2 कारतूस, मैगजीन, चीनी ग्रेनेड, पाकिस्तानी ग्रेनेड और मोबाइल बरामद

पूजा पाठकैलाश मानसरोवर यात्रा 2026: ऑनलाइन पंजीकरण से चयन प्रक्रिया तक, यहाँ है स्टेप-बाय-स्टेप पूरी गाइड

विश्वरोबोट अभी गले मिला है, यदि गले पड़ गया तो ?

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्व अधिक खबरें

विश्वPakistan: बन्नू चेकपॉइंट पर आत्मघाती हमले में 15 पुलिसकर्मी मारे गए, 3 घायल, तस्वीरें सामने आईं

विश्वपाकिस्तान अब ‘जिम्मेदार’ राष्ट्र बनकर उभरा?, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा- ईरान और अमेरिका युद्ध खत्म कराने में निभा रहा अहम भूमिका?

विश्वभारतीय सेना के अधिकारी क्यों करते हैं अंग्रेज़ी का इस्तेमाल?: पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने पूछा और हो गए ट्रेल

विश्वUAE के फुजैराह हमले पर पीएम मोदी का सख्त रुख, बोले- "भारत यूएई के साथ पूरी तरह एकजुट"

विश्वअमेरिका के दावों की खुली पोल; होर्मुज जलडमरूमध्य में 5 नागरिकों की मौत से ईरान में भारी आक्रोश