लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: पेशावर में आत्मघाती हमला, आखिर कब सबक सीखेगा पाकिस्तान ?

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: February 1, 2023 15:55 IST

पेशाव के मस्जिद में हुए हमले ने एक बार फिर दिखा दिया है कि पाकिस्तान अपने ही जाल में फंस चुका है. भारत से युद्धों में हार के बाद उसने आतंकवाद को अपना हथियार बनाया लेकिन अब ये पाकिस्तान पर भारी पड़ रहे हैं.

Open in App

पाकिस्तान के शहर पेशावर में हुए विस्फोट ने पूरे देश और सरकार को हिलाकर रख दिया है. शाहबाज सरकार आर्थिक संकट से पहले ही जूझ रही है, अब इस विस्फोट ने जले पर नमक छिड़क दिया है. इस विस्फोट में हताहतों की संख्या बढ़ती जा रही है. लगभग 100 लोग तो मर चुके हैं और डेढ़ सौ लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं. 

यह विस्फोट भी कहां हुआ है? पेशावर की एक मस्जिद में. पाकिस्तान इस घटना से कोई सबक सीखेगा या नहीं? उसने आतंकवाद को इसलिए बढ़ावा दिया कि वह भारत से कश्मीर छीन सकेगा. उसने भारत से लड़े युद्धों में विफल होने के बाद आतंकवाद को ही अपना हथियार बनाया लेकिन दहशतगर्दी के चलते जितने लोग भारत में मरते रहे हैं, उनसे कहीं ज्यादा पाकिस्तान में मर रहे हैं. 

इसी पेशावर में 2016 में हुए हमले के कारण लगभग डेढ़ सौ मासूम बच्चे मारे गए थे. वे बच्चे एक फौजी स्कूल में पढ़ रहे थे. इस मस्जिद में अभी मृतकों में ज्यादातर पुलिस के अफसर और जवान ही हैं. इस हमले की जिम्मेदारी ‘तहरीके-तालिबान पाकिस्तान’ के कमांडर ने ली है. उसने कहा है कि यह हमला उस हत्या का बदला है, जो पिछले साल अगस्त में टीटीपी के कमांडर उमर खालिद खुरासानी की काबुल में की गई थी. 

‘तहरीक’ यों तो पाकिस्तानियों का संगठन है लेकिन यह अफगानिस्तान के तालिबान के साथ गहराई से जुड़ा हुआ है. अफगानिस्तान की तालिबानी सरकार और पाकिस्तानी सरकार के बीच भी लगातार खटपट चल रही है. ‘तहरीक’ के नेता पठान हैं और तालिबान भी पठान हैं. दोनों पंजाबी वर्चस्व के खिलाफ कटिबद्ध हैं. इसीलिए डूरेन्ड लाइन पर भी फिर से विवाद छिड़ गया है. कितने आश्चर्य की बात है कि काबुल की तालिबान सरकार को अभी तक पाकिस्तान सरकार ने औपचारिक मान्यता भी नहीं दी है.

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपाकिस्तानी ISI नेटवर्क पर यूपी एटीएस का प्रहार, दो संदिग्ध एजेंट गिरफ्तार, साजिश नाकाम

क्रिकेटPSL मैच में मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी को दी गाली, बल्लेबाज़ हाथ में बल्ला लेकर उनकी ओर दौड़ा, WATCH

विश्वकहना मुश्किल है कि ये मजाक है या बेशर्मी !

विश्वअमेरिका और ईरान जंगः अविश्वास की आग में झुलस रहे पाकिस्तान के जनरल आसिम मुनीर

विश्वईरान के साथ युद्धविराम अनिश्चितकाल बढ़ा?, शहबाज शरीफ ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कहा- शुक्रिया?

विश्व अधिक खबरें

विश्वरोबोट अभी गले मिला है, यदि गले पड़ गया तो ?

विश्वसवाल है ईरान की जनता क्या चाहती है?

विश्वइज़राइल और अमेरिका के साथ युद्ध, मॉस्को पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची?, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ कई मुद्दे पर करेंगे चर्चा

विश्वमैं घबराया नहीं था, जिंदगी को समझता हूं और आजकल की दुनिया में कुछ भी हो सकता, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- ठहरो, एक मिनट ठहरो

विश्वअमेरिका से अप्रवासी निकल जाएं तो?