लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉगः ट्रम्प और बिडेन की शाब्दिक मुक्केबाजी

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: October 5, 2020 15:01 IST

ट्रम्प ने बिडेन को कहा कि आपने (सांसद और उप-राष्ट्रपति रहते हुए) 47 साल में जो कुछ किया, उससे ज्यादा मैंने सिर्फ 47 माह में कर दिखाया तो बिडेन ने कह दिया कि आप (तुम) अमेरिकी इतिहास के सबसे घटिया राष्ट्रपति रहे हो. दोनों गंभीरता से किसी विषय पर बोलने के बजाय एक-दूसरे पर शाब्दिक मुक्केबाजी करते रहे. 

Open in App

गनीमत है कि चुनावी बहस के दौरान डोनाल्ड ट्रम्प और जो बिडेन के बीच मारपीट नहीं हुई लेकिन एक-दूसरे की टांग-खिंचाई में दोनों ने कोई कमी नहीं छोड़ी. अमेरिका में यह एक अच्छा रिवाज है कि राष्ट्रपति के चुनाव में खड़े दोनों उम्मीदवारों के बीच टीवी चैनल पर खुली बहस होती है, जिसे करोड़ों अमेरिकी मतदाता बड़े चाव से देखते हैं. इस बार रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार राष्ट्रपति ट्रम्प और डेमाक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार बिडेन के बीच डेढ़ घंटे की जो बहस हुई, उसने अब तक के सारे रिकार्ड तोड़ दिए.

ये बहस अगर दोनों पार्टियों की नीतियों पर होती, दोनों पार्टियों की अगली कार्यसूची पर होती और अमेरिका की ज्वलंत समस्याओं पर होती तो अमेरिकी मतदाताओं को कोई दिशा मिलती लेकिन सारी बहस सतही रही. महत्वपूर्ण मुद्दों पर दोनों उम्मीदवारों ने चलताऊ टिप्पणियां कर दीं और व्यक्तिगत मामलों पर दोनों ने एक-दूसरे पर सड़कछाप प्रहार कर दिए. 

ट्रम्प ने बिडेन को कहा कि आपने (सांसद और उप-राष्ट्रपति रहते हुए) 47 साल में जो कुछ किया, उससे ज्यादा मैंने सिर्फ 47 माह में कर दिखाया तो बिडेन ने कह दिया कि आप (तुम) अमेरिकी इतिहास के सबसे घटिया राष्ट्रपति रहे हो. दोनों गंभीरता से किसी विषय पर बोलने के बजाय एक-दूसरे पर शाब्दिक मुक्केबाजी करते रहे. 

वे एक दूसरे को आप या तुम या तू कह रहे थे, यह भी पता नहीं, क्योंकि इन तीनों के लिए अंग्रेजी में एक ही शब्द प्रयोग होता है, ‘यू’. बिडेन ने जब कोरोना पर ट्रम्प की विफलता का जिक्र किया तो ट्रम्प बोले कि मेरी जगह यदि तुम होते तो 20 लाख लोग मरते. अभी तो दो लाख ही मरे हैं. ट्रम्प ने अपनी हेकड़ी में यह भी कहा कि चीन, रूस और भारत इस महामारी के बारे में सही दावे नहीं कर रहे हैं. दोनों ने इस महामारी पर 20 मिनट बात की. 

एंकर ने ट्रम्प को 25 बार टोका कि वे बिडेन को बोलने दें. ट्रम्प ने बिडेन को 73 बार टोका. इसका नतीजा यह हुआ कि बिडेन ने ट्रम्प को कहा कि ‘शट अप’ यानी बकवास बंद करो. चार नवंबर के पहले तक इसी तरह के दो संवाद दोनों के बीच अभी और होने हैं. मैं उम्मीद करता हूं कि ये संवाद सिर्फ बोलचाल तक ही सीमित रहेंगे.

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पजो बाइडेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल-लेबनान वॉर पर ब्रेक, ट्रंप ने किया ऐलान, 3 हफ्तों के लिए बढ़ा सीजफायर; शांति वार्ता के संकेत

विश्वराष्ट्रपति ट्रंप ने 'नरक' वाले विवाद को शांत करने की कोशिश की, भारत को बताया एक 'महान देश'

विश्वडोनाल्ड ट्रंप के भारत को 'नरक' बताने वाले पोस्ट पर MEA ने क्या कहा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

विश्वअमेरिका और ईरान जंगः अविश्वास की आग में झुलस रहे पाकिस्तान के जनरल आसिम मुनीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran Travel Advisory: ईरान की यात्रा से बचें, भारत सरकार की नागरिकों को सख्त चेतावनी, 'हवाई या सड़क मार्ग का न करें इस्तेमाल'

विश्वVIDEO: देखिए कैसे होर्मुज़ में नकाबपोश ईरानी कमांडो ने भारत जा रहे जहाज़ को कब्जे में लिया

विश्वकहना मुश्किल है कि ये मजाक है या बेशर्मी !

विश्वईरान के साथ युद्धविराम अनिश्चितकाल बढ़ा?, शहबाज शरीफ ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कहा- शुक्रिया?

विश्वट्रंप के युद्धविराम ऐलान के चंद घंटों बाद ईरान का पलटवार, होर्मुज में कंटेनर जहाज पर की गोलीबारी