लाइव न्यूज़ :

नरेंद्र कौर छाबड़ा का ब्लॉग: रंगों के पर्व की मूल भावना को समझें

By नरेंद्र कौर छाबड़ा | Updated: March 29, 2021 11:27 IST

इस पवित्र और खुशी के अवसर पर कुछ विकृत मानसिकता वाले लोग गलत आचरण, व्यवहार द्वारा वातावरण को दूषित करने से भी नहीं चूकते.

Open in App

फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाने वाला, प्यार भरे रंगों से सजा होली पर्व भाईचारे का संदेश देता है. इस दिन लोग अपने पुराने गिले-शिकवे भूलकर गले मिलते हैं और एक-दूजे को रंग लगाते हैं.

रंगोत्सव मनाने के एक रात पहले होली जलाई जाती है. इसके पीछे एक पौराणिक कथा है जिसके अनुसार भक्त प्रह्लाद का पिता हिरण्यकश्यप भगवान विष्णु का विरोधी था और प्रह्लाद विष्णु भक्त थे. जब उसने प्रह्लाद को विष्णु भक्ति करने से रोका और वह नहीं माना, तब हिरण्यकश्यप ने अपनी बहन होलिका से मदद मांगी.

होलिका को आग में न जलने का वरदान प्राप्त था. वह प्रह्लाद को गोद में लेकर चिता पर बैठ गई लेकिन विष्णु की कृपा से प्रह्लाद सुरक्षित रहे और होलिका जलकर भस्म हो गई.

इस कथा का आध्यात्मिक दृष्टि से अर्थ है कि कलियुग के अंतिम चरण में धर्म की ग्लानि हो जाती है और हिरण्यकश्यप जैसे लोगों का बहुमत हो जाता है. ये लोग परमात्मा से विमुख होकर अपनी मनमानी करते हैं.

परमात्मा के मार्ग पर चलने वालों पर अत्याचार होते हैं और वे अल्पमत में होते हैं. प्रह्लाद ऐसे ही लोगों का प्रतिनिधित्व करता है. प्रह्लाद का अर्थ है वह पहला व्यक्ति जिस को माध्यम बनाकर परमात्मा सब को आनंदित करते हैं.

होली शब्द में भी गहन अर्थ समाया हुआ है. हो+ली अर्थात जो बात बीत गई. हो+ली अर्थात मैं आत्मा परमात्मा की हो गई तथा होली अर्थात पवित्न. पूरा अर्थ इस प्रकार किया जा सकता है जब हम बीती बातों को भुलाकर परमात्मा के रंग में रंग जाते हैं, उसके हो जाते हैं तो तन-मन से पवित्न हो जाते हैं.

इसी खुशी में एक-दूसरे पर रंग डालकर प्रसन्नता जाहिर करते हैं. इस पर्व पर रंग खेलने से तन-मन में उत्साह-उमंग खुशी पैदा होती है जो स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है.

इस पवित्र और खुशी के अवसर पर कुछ विकृत मानसिकता वाले लोग गलत आचरण, व्यवहार द्वारा वातावरण को दूषित करने से भी नहीं चूकते. मादक द्रव्यों का सेवन करना, हानिकारक रसायन मिले रंगों का प्रयोग करना, पुरानी दुश्मनी के चलते लड़ाई-झगड़े, हंगामा खड़ा करना आदि हरकतों से वे माहौल में प्रदूषण फैलाते हैं.

यह पर्व तो मनोविकारों को समाप्त करने का है. अत: इसके महत्व को बरकरार रखना हमारा कर्तव्य है. अपने साथ-साथ दूसरों के जीवन में भी खुशियां लाने का प्रयत्न करना चाहिए. यही होली की सार्थकता है.

टॅग्स :होलीभारत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग