लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: राजनीति में बढ़े दागी उम्मीदवार, SC ने सांसदों को सौंपी शुद्धिकरण की जिम्मेदारी

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: September 27, 2018 11:47 IST

राजनीति के पूर्ण शुद्धिकरण का बीड़ा जब तक कोई गांधी और लोहिया-जैसा नेता नहीं उठाएगा, राजनीति के बारे में जो कहा जाता है, वह सच ही बना रहेगा कि ‘‘राजनीति गुंडों का सर्वश्रेष्ठ शरण-स्थल है। ’’  

Open in App

सर्वोच्च न्यायालय ने  राजनीति को अपराधी सांसदों और विधायकों से मुक्त करने की जिम्मेदारी संसद पर डाल दी है।  अदालतों ने ऐसे सैकड़ों फैसले अब तक दिए हैं, जो संसद के कानूनों से भी ज्यादा असरदार साबित हुए हैं। 

 यदि वह राजनीतिज्ञों के अपराधों पर कुछ ही हफ्तों में फैसले देने का इंतजाम कर दे तो देश को काफी राहत मिलेगी।  इस मामले में भी सुप्रीम कोर्ट ने जो सुझाव दिए हैं, वे बहुत अच्छे हैं। क्या हैं, वे सुझाव ? पहला, हर पार्टी को अपने आपराधिक उम्मीदवार के हर अपराध की स्पष्ट जानकारी अपनी वेबसाइट पर डालनी होगी।   

दूसरा, हर उम्मीदवार को अपने चुनाव फार्म के जरिये चुनाव आयोग और अपनी पार्टी को अपने सारे आपराधिक मामलों की जानकारी देनी होगी।  तीसरा, हर उम्मीदवार को टीवी चैनलों और अखबारों में कम से कम तीन बार इन जानकारियों को प्रचारित करना होगा।  

हो सकता है कि जनता स्वयं ऐसे उम्मीदवारों का बहिष्कार कर दे।  इस समय देश के लगभग एक तिहाई जनप्रतिनिधि यानी कानून-निर्माता ऐसे हैं, जिन्होंने अपने आचरण से कानून की धज्जियां उड़ा रखी हैं। 

 हमारे राजनीतिक दलों को ऐसे उम्मीदवारों के बारे में खुद कड़ा कदम उठाना चाहिए।  यह कहने से काम नहीं चलेगा कि जब तक उनका अपराध सिद्ध न हो जाए और उन्हें सजा न हो जाए, उनका टिकिट हम कैसे काटें? ऐसे उम्मीदवारों के खिलाफ कानून बनाने के लिए कोई भी दल राजी नहीं होगा क्योंकि राजनीति के हमाम में सभी नंगे हैं।  

राजनीति के पूर्ण शुद्धिकरण का बीड़ा जब तक कोई गांधी और लोहिया-जैसा नेता नहीं उठाएगा, राजनीति के बारे में जो कहा जाता है, वह सच ही बना रहेगा कि ‘‘राजनीति गुंडों का सर्वश्रेष्ठ शरण-स्थल है। ’’  

आजकल राजनीति अपने आप में दिन-रात का धंधा बन गया है।  जो राजनीति करता है, उसे मजबूरन गलत काम करने पड़ते हैं।  वह अपनी रोजी-रोटी के लिए कोई काम नहीं करता है।  वे भला अपराध करने से क्यों डरेंगे?

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 मई 2026 को हुई NEET UG परीक्षा रद्द, CBI जांच के आदेश?

क्रिकेटटी20 बल्लेबाजी स्वरूप में बहुत बदलाव आया, विश्व कप विजेता टीम के पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा-वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे, प्रियांश आर्य ने पावरप्ले ओवर में कर रहे धमाल?

भारतAssam Chief Minister Oath Ceremony Updates: कौन हैं रंजीत कुमार दास, अजंता नियोग, रामेश्वर तेली, अतुल बोरा और चरण बोरो?

भारतAssam CM oath ceremony: दूसरी बार सीएम बने सरमा?, राज्यपाल आचार्य ने 4 मंत्री को दिलाई शपथ, असम में लगातार तीसरी बार NDA सरकार, वीडियो

भारतहिमंता बिस्वा सरमा ने दूसरी बार असम CM पद की ली शपथ, खानापारा में भव्य शपथ ग्रहण, असम में फिर BJP सरकार

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा