लाइव न्यूज़ :

भारत में रह रहे अवैध विदेशियों पर भी क्यों न लागू हो ट्रम्प माॅडल!

By शशिधर खान | Updated: February 25, 2025 06:51 IST

विदेशियों के कागजात, पासपोर्ट की जांच पड़ताल जारी है

Open in App

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भारतीय प्रवासियों को हाथ-पैर बांधकर बेड़ियों में जकड़कर सैनिक विमान से जबरन वापस भारत भेज रहे थे, उसी समय सुप्रीम कोर्ट में असम में कई वर्षों से बंदी जैसी जिंदगी जी रहे विदेशियों के भविष्य पर सुनवाई चल रही थी. सुनवाई के दौरान 14 फरवरी को जस्टिस ए.एस. ओका और जस्टिस उज्जल भुइयां की सुप्रीम कोर्ट पीठ ने केंद्रीय गृह मंत्रालय की दलील के जवाब में अमेरिकी राष्ट्रपति के रवैये की वकालत भी की.

असम के मारिया ट्रांजिट कैंप में ‘डिटेंशन सेंटर’ में रह रहे 270 विदेशियों ने अपने भविष्य के लिए सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई. सुप्रीम कोर्ट पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि विदेशियों को अनिश्चित समय तक डिटेंशन में नहीं रखा जा सकता. यह मानवाधिकार के साथ-साथ संविधान की धारा 21 का भी उल्लंघन है, जो उन्हें राहत की गारंटी देता है. सुप्रीम कोर्ट पीठ ने कहा, ‘‘उन अवैध प्रवासियों को विमान में बैठाएं और उस देश की राजधानी में उतारें जो उनका देश है.’’

यह बात सुप्रीम कोर्ट जजों ने उस समय कही, जब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह कहकर हाथ खड़े कर दिए कि विदेशी अता-पता के बिना और उस देश से समझौता के बगैर उन प्रवासियों को निर्वासित नहीं किया जा सकता. उसी सिलसिले में सुप्रीम कोर्ट पीठ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का उदाहरण दिया, जिनके लिए इतना ही जानना पर्याप्त था कि ये प्रवासी भारतीय हैं.

विमान में जबरन डाला और अमृतसर में लाकर छोड़ दिया. अमेरिकी प्रशासन ने यह पता करने का सिरदर्द मोल नहीं लिया कि वे भारतीय किस-किस राज्य के हैं और भारत सरकार से इस संबंध में कोई समझौता नहीं किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब अमेरिका में थे, उस समय भी भारतीय प्रवासियों की पैकिंग जारी थी.  

लगभग 14-15 वर्षों से असम के मारिया ट्रांजिट कैंप में रह रहे ये 270 विदेशी पासपोर्ट एक्ट का उल्लंघन करने और उसकी वैधता की अवधि बीत जाने के कारण ‘डिटेंशन सेंटर’ में रखे गए हैं. उनमें से कितने इस अपराध की सजा काट चुकने के बावजूद बेरोकटोक घूम-फिर नहीं सकते. विदेशियों के कागजात, पासपोर्ट की जांच पड़ताल जारी है.केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट में बताया कि कोई भी विदेशी तभी वापस भेजा जा सकता है, जब उसके पास वैध पासपोर्ट/यात्रा कागजात हो.

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों को विदेशियों की पहचान करने के लिए समितियां बनाने को कहा है. 1 जनवरी 2011 से पहले और उसके बाद भारत में प्रवेश करनेवाले विदेशियों की पहचान के लिए ये समितियां गठित करने को राज्य सरकारों से कहा गया. लेकिन उन समितियों की अद्यतन रिपोर्ट उपलब्ध नहीं है.

टॅग्स :भारतUSअमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजनगणना देश के विकास की नींव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारतमहिला आरक्षण और परिसीमन का पेंच, आसान पॉइंट्स में समझें पूरा विवाद

भारतक्या है परिसीमन विधेयक? परिसीमन के नए फॉर्मूले से क्यों बढ़ी क्षेत्रीय दलों की धड़कनें? जानिए आपके राज्य पर क्या होगा असर

भारतDelimitation Bill 2026: स्टालिन ने परिसीमन विधेयक की प्रति जलाकर केंद्र को ललकारा, देखें विरोध का यह तीखा वीडियो

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

भारत अधिक खबरें

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: समावेशी लोकतंत्र की निर्णायक दिशा में कदम

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी