लाइव न्यूज़ :

विनोबा भावे का ‘भूदान’ आंदोलन के 70 वर्ष, जानें सबकुछ

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 15, 2021 17:13 IST

15 अप्रैल 1951 को विनोबाजी ने तेलंगाना में शांति का संदेश फैलाने के उद्देश्य से नालगोंडा, वारंगल क्षेत्र में पदयात्र शुरू की, जो हिंसा से त्रस्त था. वहां हुई आगजनी, लूटपाट और हत्याएं देखकर वे व्याकुल थे.

Open in App
ठळक मुद्दे18 अप्रैल 1951 को जब विनोबाजी नलगोंडा जिले के पोचमपल्ली गांव का दौरा कर रहे थे.गांव की आबादी तीन हजार है और उनमें से ढाई हजार भूमिहीन हैं. लोगों ने कहा, अगर हमें 80 एकड़ जमीन मिल जाए तो हमारी समस्याएं हल हो जाएंगी.

विनोबा भावे का भूदान आंदोलन आधुनिक भारत के इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है. विनोबा भावे ने इसे एक वैचारिक आधार दिया.

इस आंदोलन का उद्देश्य भूमिहीनों की जरूरतों को ही पूरा करना नहीं था बल्कि भूमि और प्राकृतिक संपदा को सार्वजनिक मानने की प्रवृत्ति लोगों में पैदा करना था. सन् 1951 में सशस्त्र क्रांतिकारी कम्युनिस्टों ने तेलंगाना में जमींदार वर्ग पर हमला किया. हैदराबाद में सांप्रदायिक दंगों के अवसर पर प्रधानमंत्नी पंडित जवाहरलाल नेहरू ने विनोबा भावे को क्षेत्न का दौरा करने के लिए कहा.

अप्रैल 1951 में हैदराबाद के पास शिवरामपल्ली में सवरेदय समाज का तीसरा सम्मेलन आयोजित किया गया था. इस सम्मेलन के बाद 15 अप्रैल 1951 को विनोबाजी ने तेलंगाना में शांति का संदेश फैलाने के उद्देश्य से नालगोंडा, वारंगल क्षेत्न में पदयात्र शुरू की, जो हिंसा से त्नस्त था. वहां हुई आगजनी, लूटपाट और हत्याएं देखकर वे व्याकुल थे.

उन्होंने महसूस किया कि इस सब के मूल में सामाजिक असमानता और गरीबी है. 18 अप्रैल 1951 को जब विनोबाजी नलगोंडा जिले के पोचमपल्ली गांव का दौरा कर रहे थे, उन्होंने कुछ पिछड़े गरीब लोगों से मुलाकात की. विनोबा ने उनकी कठिनाइयों के बारे में पूछा. नागरिकों ने कहा कि अगर हमें जमीन मिलती है तो हमारी समस्या हल हो जाएगी. इस क्षेत्र की एकमात्र समस्या भूमि की है.

इस गांव की आबादी तीन हजार है और उनमें से ढाई हजार भूमिहीन हैं. लोगों ने कहा, अगर हमें 80 एकड़ जमीन मिल जाए तो हमारी समस्याएं हल हो जाएंगी. विनोबा ने कहा, यदि आपको जमीन मिलती है तो आप सभी को एक साथ मिलकर काम करना होगा. सभी को अलग-अलग जमीन नहीं मिलेगी. जब चर्चा चल रही थी, गांव के रामचंद्र रेड्डी नाम के एक समर्थ किसान ने 100 एकड़ भूमि देने की घोषणा की.

इस घटना से भूदान आंदोलन शुरू हुआ. शांतियात्ना भूदानयात्ना में तब्दील हो गई. इस घटना के बाद अन्य सवरेदयी कार्यकर्ताओं ने भी विभिन्न राज्यों में पदयात्र शुरू की. दो महीने की तेलंगाना यात्ना के दौरान 13000 एकड़ भूमि दान में मिली. 1951 से 1969 तक 18 वर्षो तक भूदान पदयात्र जारी रही. विनोबा भावे ने 20 राज्यों का दौरा किया.

भूदान में कुल 4381871 एकड़ भूमि दान में मिली थी. महाराष्ट्र में भूदान आंदोलन के माध्यम से लगभग 1.5 लाख एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया गया था, जिसमें से एक लाख एकड़ भूमि भूमिहीनों में वितरित की गई. सामाजिक क्षेत्न में उनके कार्यो के लिए विनोबा भावे को सन् 1958 में फिलीपींस ने 20000 डॉलर की राशि का रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्रदान किया. विनोबा ने पूरी पुरस्कार राशि को भूदान आंदोलन को दान कर दिया. आज ऐसा नेता मिलना दुर्लभ है जो सिद्धांतों के प्रति ईमानदार और निस्वार्थ भाव से प्रतिबद्ध हो.  

लोकमत संदर्भ विभाग, नागपुर

टॅग्स :तेलंगानाआंध्र प्रदेशमहात्मा गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतKurnool Tragedy: श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी की टैंकर से टक्कर, 8 की मौत; पीएम मोदी ने की मुआवजे की घोषणा

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा-“इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनाया गया”

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण बिल की असफलता के एक दिन बाद, पीएम मोदी रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित

भारतइस बार रिकार्ड बनाने से चूका ट्यूलिप गार्डन, मगर 10 सालों में 30 लाख का योगदान जरूर दिया

भारतBihar: CM सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, जानें क्या हुई बातचीत

भारत"एनडीए के लिए काला दिन", महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरा