लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: तालिबान समझौता, हम क्या करें?

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: March 2, 2020 06:33 IST

डोनाल्ड ट्रम्प ने राष्ट्रपति बनते वक्त वादा किया था कि वे अमेरिकी फौजों को अफगानिस्तान से हर हाल में वापस बुला लेंगे. यह समझौता सफल हो जाए, तभी उसको सफल मानना चाहिए.

Open in App

कतर की राजधानी दोहा में अमेरिका और तालिबान के बीच जो समझौता हुआ है, यदि वह लागू हो सका तो दक्षिण एशिया में शांति के नए युग की शुरुआत होगी. अफगानिस्तान में 1973 में जाहिरशाह के तख्ता-पलट के बाद से आज तक इतनी अस्थिरता बनी रही है कि उसके कारण पाकिस्तान, भारत और ईरान तो परेशान रहे ही हैं, आतंकवाद ने अमेरिका को भी दहला दिया था. अफगानिस्तान से तालिबान की सत्ता खत्म की 2002 में अमेरिकी और नाटो फौजों ने लेकिन पिछले 18 साल में वे अफगानिस्तान पर काबू नहीं कर पाए. अमेरिका ने वहां अपने 3500 सिपाही खो दिए और अरबों-खरबों डॉलर भी गंवा दिए.

डोनाल्ड ट्रम्प ने राष्ट्रपति बनते वक्त वादा किया था कि वे अमेरिकी फौजों को अफगानिस्तान से हर हाल में वापस बुला लेंगे. यह समझौता सफल हो जाए, तभी उसको सफल मानना चाहिए. पहली बात तो यह कि अभी काबुल सरकार और तालिबान के बीच समझौता होना बाकी है. यदि दोनों के बीच टकराव जारी रहता है तो अमेरिका के साथ हुआ समझौता बेकार हो जाएगा. अभी तो यही नहीं पता कि काबुल में किसकी सरकार है- अशरफ गनी की या डॉ. अब्दुल्ला की? दोनों के बीच तलवारें खिंची हुई हैं. 

मान लें कि अमेरिकी दबाव में ये दोनों नेता अपना झगड़ा सुलझा लें तो भी क्या गारंटी कि वे तालिबान से समझौता कर लेंगे? आधे अफगानिस्तान पर पहले से तालिबान का कब्जा है. क्या गनी और अब्दुल्ला उन्हें आधी सत्ता सौंप देंगे? वे आधी सत्ता स्वीकार क्यों करेंगे? उन्हें पाकिस्तान और अमेरिका का समर्थन पहले से ही प्राप्त है. इसके अलावा तालिबान के पास अफीम की आमदनी इतनी ज्यादा है कि वे अपनी स्वतंत्न सरकार खुद चला सकते हैं. अफगान फौज में भी पठानों की संख्या सबसे ज्यादा है. तालिबान मूलत: गिलजई पठानों का संगठन है. यह अच्छा हुआ कि भारत के विदेश सचिव इस मौके पर काबुल गए. इस समय जरूरी है कि भारत काबुल सरकार और तालिबान के साथ भी संपर्क बनाए रखे.

टॅग्स :अमेरिकातालिबान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति ट्रंप ने 'नरक' वाले विवाद को शांत करने की कोशिश की, भारत को बताया एक 'महान देश'

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

विश्वअमेरिका और ईरान जंगः अविश्वास की आग में झुलस रहे पाकिस्तान के जनरल आसिम मुनीर

क्राइम अलर्टहोमस्टे में अमेरिका की पर्यटक से रेप, कर्मचारी ने हैवानियत, महिला ने मालिक से की शिकायत तो फोन छीना और 3 दिन तक बंधक बनाया...

विश्वईरान के साथ युद्धविराम अनिश्चितकाल बढ़ा?, शहबाज शरीफ ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कहा- शुक्रिया?

भारत अधिक खबरें

भारतअच्छे कामों के लिए नौकरशाही की हौसला अफजाई भी जरूरी

भारतगिरेबां में झांकने की जरूरत: क्या शहर स्मार्ट हुए ?

भारतपरीक्षा के अनचाहे परिणाम से न हों असहज

भारतलोकतंत्र को साहसी और जीवंत संसद चाहिए

भारतलोकमत की दिल्लीवासियों को सौगात, शुक्र को कैलाश खेर की लाइव ‘महफिल’, दिग्गज गायक ‘लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार’ से होंगे सम्मानित