लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: कश्मीर पर पाक का नया राग

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: September 2, 2019 11:52 IST

अब दोनों देशों के बीच परंपरागत युद्ध और परमाणु-मुठभेड़ की बात पर्दे के पीछे चली गई है. सच्चाई तो यह है कि अब भारत को अपनी तरफ से कुछ करना नहीं है. उसे जो करना था, वह उसने 5 अगस्त को कर दिया. जो कुछ करना था या अब करना है, वह पाकिस्तान को करना है.

Open in App

भारत में कश्मीर के पूर्ण विलय को अब एक महीना हो रहा है. ऐसा लगता है कि पाकिस्तान अपने बड़बोलेपन से थक गया है. उसके नेताओं ने अब नया राग छेड़ा है. वे भारत से बात करना चाहते हैं. पाकिस्तान के विदेश मंत्नी ने कहा है कि यदि भारत सरकार कश्मीरी नेताओं को रिहा कर दे और उनसे उन्हें बात करने दे तो वे भारत से संवाद कर सकते हैं. इधर हमारे विदेश मंत्नी ने यूरोपीय संघ से ब्रुसेल्स में कहा है कि भारत भी पाक से बात करने को तैयार है बशर्ते वह आतंकवाद और हिंसा का रास्ता छोड़ दे. 

अब दोनों देशों के बीच परंपरागत युद्ध और परमाणु-मुठभेड़ की बात पर्दे के पीछे चली गई है. सच्चाई तो यह है कि अब भारत को अपनी तरफ से कुछ करना नहीं है. उसे जो करना था, वह उसने 5 अगस्त को कर दिया. जो कुछ करना था या अब करना है, वह पाकिस्तान को करना है.

पाकिस्तान आज सीमित युद्ध छेड़ने की स्थिति में भी नहीं है. उसकी आर्थिक और राजनीतिक हालत डांवांडोल है. कश्मीर के सवाल पर दुनिया के एक राष्ट्र ने भी भारत की कार्रवाई का विरोध नहीं किया है. सिर्फ चीन कुछ बोला है लेकिन वह क्या बोला है, उसका मतलब क्या है, उसे खुद इसका पता नहीं है.

वह खुद हांगकांग, सिक्यांग और तिब्बत के कारण फंसा हुआ है. वह पाकिस्तान का साथ देने का नाटक इसलिए कर रहा है कि एक तो उसे पाक ने कश्मीर की पांच हजार वर्ग किमी जमीन भेंट कर रखी है और दूसरा वह बलूचिस्तान को अपना अड्डा बना रहा है. अब चीन और पाकिस्तान के पास सिर्फ एक ही मुद्दा रह गया है.

वह कश्मीर किसका है, यह नहीं, बल्कि यह कि वहां मानव अधिकारों का हनन हो रहा है. भारत सरकार की दक्षता पर यह निर्भर करेगा कि वह इस प्रोपेगंडा की काट कैसे करेगी. क्या यह बेहतर नहीं होगा कि गिरफ्तार कश्मीरी नेताओं से भी कुछ प्रमुख भारतीय नागरिक बात करने के लिए भेजे जाएं? जरूरी यह भी है कि कश्मीरी जनता की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए और उन पर से प्रतिबंध उठा लिए जाएं लेकिन उन्हें यह बता दिया जाए कि हिंसा और आतंक का प्रतिकार अत्यंत कठोर हो सकता है. 

टॅग्स :पाकिस्तानजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला