लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: भारत-अमेरिका की दोस्ती से लगेगी चीन-पाकिस्तान पर लगाम

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: September 8, 2018 16:51 IST

चीन पाकिस्तान के साथ है लेकिन वह अमेरिका की तरह अरबों-खरबों डॉलर उंडेलने की स्थिति में नहीं है।

Open in App

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोंपियो और रक्षा मंत्री जेम्स मेटिस, दोनों एक साथ भारत आए। मुझे याद नहीं पड़ता कि ऐसा पहले भी कभी हुआ है। किसी महाशक्ति के दो प्रमुख मंत्री भारत एक साथ आएं और उसके पहले वे पाकिस्तान जाएं, इसका कुछ खास मतलब है। 

इसका पहला मतलब तो भारत को यह विश्वास दिलाना है कि आतंकवाद के विरोध में अमेरिका पूरी तरह भारत के साथ है। दूसरे शब्दों में अब से पचास-साठ साल पहले सोवियत नेता ख्रुश्चैव और बुल्गानिन भारत आकर जैसी बातें करते थे, वैसी तो नहीं लेकिन मूल रूप से वैसी ही बात इन अमेरिकी मंत्रियों ने की है। 

इसका अर्थ क्या यह लगाया जाए कि भारत-अमेरिकी संबंध उसी तरह से घनिष्ठ होते जा रहे हैं, जैसे भारत-सोवियत संबंध हो गए थे। 

ऐसा सोचना जरा जल्दबाजी हो जाएगी, क्योंकि अब शीतयुद्ध का माहौल नहीं है और अमेरिका की टक्कर में कोई दूसरी महाशक्ति नहीं खड़ी है। भारत से अमेरिका इसीलिए अपने संबंध घनिष्ठ बनाता जा रहा है कि उसे एशिया और अफ्रीका में चीन की चुनौती दिखाई पड़ रही है। 

चीन और पाकिस्तान की दोस्ती

चीन पाकिस्तान के साथ है लेकिन वह अमेरिका की तरह अरबों-खरबों डॉलर उंडेलने की स्थिति में नहीं है। अमेरिका चाहता है कि चीन की टक्कर में भारत को खड़ा कर दिया जाए। इसीलिए उसने दक्षिण-पूर्व एशिया को ‘इंडो-पेसिफिक’ क्षेत्र कहना शुरू कर दिया है लेकिन भारत किसी का पिछलग्गू नहीं बन सकता। 

अमेरिकी मंत्रियों ने इस यात्रा के दौरान प्रतिरक्षा संचार संबंधी जो समझौते भारत के साथ किए हैं, उनसे भारत को सामरिक लाभ जरूर होगा लेकिन ध्यान रहे कि अमेरिका का जोर इस बात पर रहा है कि उससे हम हेलिकॉप्टर और लड़ाकू विमान खरीदें। 

उसने कम से कम 10 अरब डॉलर का अमेरिकी माल ज्यादा खरीदने पर भी जोर दिया है। यह अच्छा हुआ कि उसने रूस और ईरान संबंधी प्रतिबंधों को भारत पर थोपने की जिद नहीं की। डोनाल्ड ट्रम्प की सरकार इतने संयम से काम कर रही है, यह अच्छी बात है। 

टॅग्स :सुषमा स्वराजनिर्मला सीतारमणअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

भारत30 दिन इंतजार और ईरान में फंसे 15 कश्मीरी छात्र?, दर्द में परिवार के लोग

विश्वतो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लगेंगे?, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-यदि वह अभी पीछे हट जाएं तो...

विश्वअगले 2 दिनों में पाकिस्तान में फिर से शुरू हो सकती है अमेरिका-ईरान वार्ता, बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

विश्वEarthquake in America: नेवादा के सिल्वर स्प्रिंग्स में 5.7 की तीव्रता से कांपी धरती, लोगों में दहशत

भारत अधिक खबरें

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: समावेशी लोकतंत्र की निर्णायक दिशा में कदम

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी