लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: भारत-दुबई घनिष्ठता के नए आयाम

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: March 29, 2022 12:43 IST

संयुक्त अरब अमीरात में आप आज कहीं भी चले जाइए, आपको हमेशा ऐसा लगेगा कि आप भारत में ही हैं. यहां लगभग 35 लाख भारतीय रहते हैं.

Open in App

परसों रात ही मैं दुबई पहुंचा और कल सुबह मैंने यह खुशखबर पढ़ी कि दुबई की कुल 160 सेवाओं में से भारत के लिए 100 सेवाओं के द्वार खोल दिए गए हैं. कुछ दिन पहले हमारे व्यापार मंत्री पीयूष गोयल संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) आए थे और उन्होंने यहां के नेताओं से बातचीत करके यह समझौता किया था. अब यहां भारतीय नर्सों, इंजीनियरों, सूचना-विशेषज्ञों आदि तरह-तरह के व्यावसायिक विशेषज्ञों को काम करने की सुविधा मिलेगी. 

इसका नतीजा यह होगा कि भारत के लाखों सुयोग्य नौजवानों को अपनी योग्यता को परखने का मौका मिलेगा. यदि वे दुबई और अबुधाबी में अपना सिक्का जमाएंगे तो उसकी खनक सारे अरब और अफ्रीकी देशों में भी होगी. इस समय भारत के माल को अरब और अफ्रीका के देशों में खपाने का सबसे बड़ा केंद्र यूएई ही है.

भारत की कोशिश है कि ‘गल्फ को-ऑपरेशन कौंसिल के साथ भी वह कुछ इसी तरह के समझौते कर ले तो सऊदी अरब, ओमान, बहरीन, कुवैत और कतर जैसे देशों के साथ उसके व्यापारिक और आर्थिक संबंध घनिष्ठ हो सकते हैं. इस समय यूएई के साथ भारत का व्यापार 60 बिलियन डॉलर का है. अगले पांच वर्षों में यह दोगुना हो सकता है.

दुबई से भारतीय माल बड़े पैमाने पर पाकिस्तान को भेजा जाता है. भारत-पाक व्यापार आजकल लगभग ठप है लेकिन पाकिस्तान के गांवों में भी यदि आप चले जाएं तो भारतीय चीजें वहां दिखाई पड़ती हैं. दुबई को भारत से आनेवाला माल लगभग करमुक्त हो जाएगा. 

संयुक्त अरब अमीरात में आप कहीं भी चले जाइए, आपको ऐसा लगेगा कि आप भारत में ही हैं. यहां लगभग 35 लाख भारतीय रहते हैं. इस देश की एक तिहाई आबादी इसके बाजारों, अस्पतालों और होटलों में भारतीयों की ही दिखाई पड़ती है. अब दोनों देशों के संबंध इतने घनिष्ठ होते जा रहे हैं कि ये द्विपक्षीय संबंध दुनिया के सारे मुस्लिम देशों से आगे निकल गए हैं. 

कश्मीर में पैसा लगाने की पहल यूएई कर रहा है. यदि कश्मीर में एक इस्लामी देश का विनिवेश बढ़ेगा तो क्या यह पाकिस्तान के घावों पर नमक छिड़कना सिद्ध नहीं होगा? लेकिन हमारे कश्मीरियों के लिए यह विनिवेश शहद से भी ज्यादा मीठा होगा. यहां मैंने जिस भारत-यूएई सम्मेलन की अध्यक्षता की, उसमें दोनों देशों के सैकड़ों नेता, उद्योगपति, पत्रकार आदि ने भाग लिया. यूएई एक आदर्श और आधुनिक इस्लामिक राष्ट्र बनता जा रहा है. भारत के साथ उसकी दोस्ती इस्लाम की छवि को सारी दुनिया में चमकाने का काम करेगी.

टॅग्स :दुबईजम्मू कश्मीरइस्लामपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 दिन इंतजार और ईरान में फंसे 15 कश्मीरी छात्र?, दर्द में परिवार के लोग

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

विश्वअगले 2 दिनों में पाकिस्तान में फिर से शुरू हो सकती है अमेरिका-ईरान वार्ता, बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Election 2026: तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और केरलम के नतीजे तय करेंगे भाजपा की रणनीति

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो