लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: एक अद्भुत विवाह समारोह

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: March 13, 2020 12:32 IST

सबसे बड़ी बात, जिसने मेरा ध्यान खींचा, वह यह थी कि 122 जोड़ों की शादी में लगभग दर्जन भर जोड़े मुसलमान थे और एक जोड़ा ईसाई था. इनकी शादियां करवाने के लिए मौलवी और पादरी भी पंडितों की तरह एक ही शामियाने के नीचे डटे हुए थे.

Open in App

मैं उज्जैन के ऐसे कार्यक्र म में शामिल हुआ, जिस पर भारत ही नहीं, सारा विश्व गर्व कर सकता है और उससे सीख ले सकता है. यह था, सामूहिक विवाह समारोह. 122 जोड़ों की शादी हुई. आजकल देश में सामूहिक विवाह के कई आयोजन होते हैं लेकिन यह उनसे मुझे काफी अलग नजर आया.

अक्सर ये सामूहिक विवाह कुछ जातीय संगठनों द्वारा आयोजित किए जाते हैं, जिनमें एक ही जाति के युवक-युवतियों की शादियां होती हैं लेकिन इस आयोजन में न जाति का, न मजहब का, न प्रांत का, न भाषा का, कोई भी बंधन नहीं था. सबसे बड़ी बात, जिसने मेरा ध्यान खींचा, वह यह थी कि 122 जोड़ों की शादी में लगभग दर्जन भर जोड़े मुसलमान थे और एक जोड़ा ईसाई था. इनकी शादियां करवाने के लिए मौलवी और पादरी भी पंडितों की तरह एक ही शामियाने के नीचे डटे हुए थे.

विवाह, निकाह और वेडिंग के बाद सभी लोग एक जगह बैठकर भोजन कर रहे थे. हजारों लोग उपस्थित थे. मंच पर सभी धर्मो के पुरोहित बैठे हुए थे. उज्जैन के कमिश्नर, कलेक्टर, पुलिस मुखिया वगैरह भी थे.  

इन 122 जोड़ों में 29 जोड़े सेवाधाम उज्जैन के थे. यह सेवाधाम उज्जैन के पास के अंबोदिया ग्राम में है. इसकी स्थापना सुधीर गोयल ने की थी. वे किसी के भी धर्म-परिवर्तन की कोशिश किए बिना उनकी सेवा करते हैं. इस दृष्टि से वह ‘मदर टेरेसा’ की तरह पवित्न काम कर रहे हैं.

मैं इस सेवाधाम का नाम-मात्न का संरक्षक हूं. जब लगभग 20 साल पहले इसका मैं संरक्षक बना, तब इसमें 50 विकलांग लोग किसी तरह गुजर करते थे. अब इसमें 600 दिव्यांग, अनाथ,  महिलाएं रहती हैं. इसी तरह के 29 युवक और युवतियों का ब्याह संपन्न हुआ है. इन वर-वधुओं को इंदौर और उज्जैन के लोगों ने उपहारों से लाद दिया. है न, यह अद्भुत विवाह समारोह! 

टॅग्स :वेडिंगमध्य प्रदेशलोकमत हिंदी समाचारउज्जैन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतकेरलम-तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव और 2000 किमी दूर भोपाल में राजनीति?, मप्र में 230 विधायक और जीतने के लिए चाहिए 58 वोट, क्यों राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल

भारतAmbedkar Jayanti April 14: महिलाओं को बनाना चाहते थे ‘नीति निर्माता’

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?