लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: बांग्लादेश और भारत के बीच मजबूत होते संबंध का महत्व

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: September 8, 2022 13:18 IST

भारत का पूरे दक्षिण एशिया में सबसे ज्यादा व्यापार इस समय बांग्लादेश के साथ है. पिछले साल आपसी व्यापार सिर्फ 10.78 बिलियन डॉलर का था. इस साल यह 18.13 बिलियन डॉलर का हो गया है.

Open in App

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की वर्तमान भारत-यात्रा का महत्व क्या हमारे पड़ोसी देश समझ पा रहे हैं? पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल और मालदीव में जैसी अफरा-तफरी आजकल मची हुई है, ऐसी पिछले 75 साल में कभी नहीं मची. ये सभी भारत के पड़ोसी देश चीन के चक्रव्यूह में फंसकर गद्गद् थे. 

किसी देश में चीन बंदरगाह बना रहा है, किसी में हवाई अड्डे बना रहा है, किसी में सड़कें, रेलें और पुल बन रहे हैं और कहीं चीन लंबी अवधि के लिए द्वीप के द्वीप लीज पर लेकर सैनिक अड्डे खड़े कर रहा है. लेकिन कुछ ही वर्षों में हमारे इन पड़ोसी देशों को पता चल गया है कि वे चीनी कर्जे के बोझ के नीचे दबते चले जा रहे हैं और ठोस उपलब्धि के नाम पर शून्य नजर आ रहा है. 

यों तो बांग्लादेश की स्थिति अन्य पड़ोसियों के मुकाबले बेहतर है और शेख हसीना के शासन-काल में उसकी उन्नति भी काफी हुई है लेकिन अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के आगे झोली फैलाने की नौबत अब बांग्लादेश पर भी आन पड़ी है. हसीना सरकार के विरोधी उस पर जमकर हमला बोल रहे हैं. प्रदर्शनों, जुलूसों और हड़तालों का दौर शुरू हो गया है. ऐसे विकट समय में प्रधानमंत्री शेख हसीना की भारत-यात्रा का महत्व अपने आप असाधारण बन जाता है.

हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश के प्रति प्रारंभ से ही अत्यंत स्नेहपूर्ण रवैया अपनाया है. उन्होंने प्राकृतिक संकट का मुकाबला करने के लिए बांग्लादेश की जो मदद प्रधानमंत्री बनते ही की थी, उसे बांग्ला जनता अभी तक याद करती है. शेख हसीना की इस भारत-यात्रा के दौरान कुशियारा नदी के बारे में जो समझौता हुआ है, उससे दोनों देशों को लाभ होगा. 

तीस्ता नदी के बारे में भी रचनात्मक संकेत दोनों तरफ से मिले हैं. बांग्लादेश और भारत के बीच छोटी-मोटी 54 नदियां हैं. दोनों देशों के बीच 4000 किमी की सीमा है. बांग्लादेश आजकल ब्रिटेन की तरह भयंकर ऊर्जा-संकट से गुजर रहा है. दो बिलियन डॉलर की लागत से खुलना जिले में बननेवाले बिजलीघर का दोनों नेताओं ने उद्घाटन भी किया. इस समय भारत का पूरे दक्षिण एशिया में सबसे ज्यादा व्यापार बांग्लादेश के साथ है. 

पिछले साल आपसी व्यापार सिर्फ 10.78 बिलियन डॉलर का था. इस साल वह 44 प्रतिशत बढ़कर 18.13 बिलियन डॉलर का हो गया है. दोनों देश मिलकर अब एक वृहद व्यापार समझौते की तैयारी भी कर रहे हैं. दोनों देश आतंकवाद के खिलाफ भी कटिबद्ध हैं. शेख हसीना को अपने सांप्रदायिक तत्वों के साथ सख्ती बरतने की भी जरूरत है. 

टॅग्स :बांग्लादेशशेख हसीनानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

भारतप्रियंका ने महिला आरक्षण का समर्थन किया, पर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

भारत'जो लोग इस बिल का विरोध करेंगे, उन्हें भारत की महिलाएं नहीं बख्शेंगी': महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष को पीएम मोदी की चेतावनी

भारतKurnool Tragedy: श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी की टैंकर से टक्कर, 8 की मौत; पीएम मोदी ने की मुआवजे की घोषणा

भारतAssembly Election 2026: तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और केरलम के नतीजे तय करेंगे भाजपा की रणनीति

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?

भारतझारखंड के धनबाद में समाज की बेरुखी और लाचारी के बीच भाई ने बहन का शव बाथरूम में जलाया

भारतबिहार: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनते ही उठने लगी है शराबबंदी कानून को खत्म करने की मांग