लाइव न्यूज़ :

पीयूष पांडे का ब्लॉग: ड्रग्स की खबरें बनाम मौसमी व्यंग्यकार

By पीयूष पाण्डेय | Updated: September 26, 2020 16:01 IST

‘‘फालतू बात नहीं. एक तो हिंदुस्तान का हर दूसरा शख्स खुद को कवि मानता है. हर चौथे शख्स के पास अपनी लिखी कविताओं की डायरी है. हर छठे शख्स ने कविता की किताब छपवाई है.’’

Open in App

‘‘माल है क्या?’’ पड़ोसी वर्माजी ने घर में घुसते ही सवाल उछाला. मैंने कहा- ‘‘मेरे पास माल के रूप में सिर्फ व्यंग्य होता है.’’ वे बोले- ‘‘मैं भी उसी माल की बात कर रहा था. आप शायद कोई और माल चाह रहे थे, इसलिए चौंके.’’

मैंने मुद्दा बदलते हुए कहा- ‘‘आप इतनी सुबह-सुबह आए हैं, जरूरी काम होगा.’’ वे बोले- ‘‘हां, मैं व्यंग्यकार बनना चाहता हूं.’’

अब चौंकने की बारी मेरी थी. मैंने वर्माजी को समझाया- ‘‘व्यंग्य क्यों, लेख लिखिए. आप विचारवान शख्स हैं, जिसके पास हर उस बात पर कोई विचार है, जिस पर विचार ने भी कभी विचार नहीं किया.’’

वे व्यंग्य समझ नहीं पाए अलबत्ता बोले- ‘‘ये बात ठीक है कि मेरे दिमाग में विचारों का जखीरा है. लेकिन, मैं उसे व्यंग्य में तब्दील करना चाहता हूं. व्यंग्य में लोकप्रियता ज्यादा है. आप खुद देखिए, धीरे-धीरे कितने लोकप्रिय हो रहे हैं.

वरना आपकी!!’’ उन्होंने मुंह पर मेरी उसी तरह बेइज्जती की, जिस तरह नेताजी हाथ जोड़कर विकास का ककहरा पढ़कर वोट मांगते हुए जनता की करते हैं. लेकिन जिस तरह जनता नेताजी का कुछ उखाड़ नहीं पाती, मैं पड़ोसी धर्म के चक्कर में वर्माजी का कुछ बिगाड़ नहीं पाया. ‘‘तो आप कविता के जरिये लोकप्रिय होने की कोशिश कीजिए’’ मैंने सुझाव दिया.

‘‘फालतू बात नहीं. एक तो हिंदुस्तान का हर दूसरा शख्स खुद को कवि मानता है. हर चौथे शख्स के पास अपनी लिखी कविताओं की डायरी है. हर छठे शख्स ने कविता की किताब छपवाई है.’’

मैं समझ गया कि वे नहीं मानेंगे. मैं उन्हें कोई टिप्स नहीं देना चाहता था, क्योंकि बेवजह प्रतिस्पर्धी पैदा करना आज के जमाने में अक्लमंदी का काम नहीं. लेकिन कोई चारा नहीं बचा तो कहा- ‘‘आप मौसमी व्यंग्यकार बन जाइए.’’‘‘मौसमी व्यंग्यकार?’’ वे चौंके.

मैंने कहा- ‘‘ड्रग्स का मुद्दा गरम है. आप एक दो व्यंग्य इस पर ठेल दीजिए. इस सीजन में दो चार व्यंग्य छप गए तो आप अपने आप व्यंग्यकार मान लिए जाएंगे.’’

‘‘सही कह रहे हो गुरु. लेकिन क्या लिखूं.’’ वे बुदबुदाए और आला दर्जे के नशेड़ी की तरह सोफे पर पसर गए. मैंने कहा- ‘‘कुछ भी. ड्रग्स ऐसी चीज है, जिसके बारे में लोग सुन बहुत रहे हैं, पता किसी को कुछ नहीं. फिर, किसी भी नशेड़ी पर कुछ भी लिखो, कोई खंडन नहीं करेगा.

किसी की मानहानि हो भी गई तो कोर्ट में कह दीजिएगा-माई लॉर्ड ड्रग्स पर प्रामाणिक व्यंग्य लिखने के चक्कर में थोड़ा असली माल खुद फूंक लिया था. गलती हो गई. माफ कीजिए.’’ वे मुस्कुराए- ‘‘सही कहा. और एक-दो रुपए का जुर्माना हुआ भी तो अपन भर देंगे. है न?’’

टॅग्स :इंडियामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'गलती से लग गया होगा मैडम सॉरी !': मुंबई मेट्रो में भीड़ के बीच महिला ने कथित तौर पर धक्का देने पर एक शख्स को पीटा, कहा- सुसाइड कर लो | WATCH

भारतएआईएमआईएम एक आतंकवादी संगठन?, मंत्री नितेश राणे ने कहा-ओसामा बिन लादेन और असदुद्दीन ओवैसी में कोई अंतर नहीं, महाराष्ट्र में राजनीति तेज, वीडियो

कारोबारमैप की गलती, पहचान की सजा: आखिर क्यों सरकारी नक्शों में 'गाँव' बन गए 'स्लम'?, कागजी भूल या पहचान मिटाने की साजिश?

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

भारतभारत में कैसे लौटे ‘शून्य कचरा’ की परंपरा ?

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: वाराणसी में वक्फ संपत्ति पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात

भारतनोएडा में श्रमिक हिंसक आंदोलन, 11 अधिकारी पर गाज?, 5 अपर पुलिस उपायुक्त और 6 सहायक पुलिस आयुक्त का तबादला, पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने किया उलटफेर?

भारत'एयर पॉवर को मजबूत बनाने में आत्मनिर्भरता और कुशल रखरखाव अहम' : मेंटेनेंस कमांड के प्रमुख एयर मार्शल यल्ला उमेश का कथन

भारतबिहार में 30 दिनों के भीतर जनता की समस्या का समाधान नहीं तो गिरेगी अधिकारियों पर गाज, मुख्यमंत्री ने जारी किया हेल्पलाइन

भारतपश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने 5 मंत्रियों को विभाग सौंपे; अग्निमित्र पॉल, दिलीप घोष को मुख्य भूमिकाएँ मिलीं