लाइव न्यूज़ :

NIA searches 26 locations in 5 states: आतंकवाद के खिलाफ पहली देशव्यापी कार्रवाई का सीमित परिणाम?

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: October 7, 2024 05:14 IST

NIA searches 26 locations in 5 states: गिरफ्तारी के नाम पर शेख सुल्तान सलाहउद्दीन अयूबी उर्फ अयूबी नामक एक व्यक्ति को दबोच लिया गया. उसके खिलाफ जांच एजेंसी के पास काफी महत्वपूर्ण सबूत थे.

Open in App
ठळक मुद्देआतंकी संगठन से जुड़ा था और कुछ लोगों से मिलकर बड़ी साजिश को अंजाम देने में जुटा था.देश विरोधी और आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के मार्फत कई युवाओं की भरती कराने में भी जुटा था.देश भर में चली कार्रवाई में केवल एक व्यक्ति पुष्ट जानकारी के आधार पर गिरफ्तार किया जा सका.

NIA searches 26 locations in 5 states: नेशनल इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को तड़के से देर शाम तक देश के पांच राज्यों के कुल 26 स्थानों पर छापेमारी कर कुछ लोगों से पूछताछ की. ऐसा बताया गया है कि केंद्रीय जांच एजेंसी को आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और उसके सहयोगी संगठन के संबंध खंगालने के दौरान बड़ी सफलता मिली. किंतु गिरफ्तारी के नाम पर शेख सुल्तान सलाहउद्दीन अयूबी उर्फ अयूबी नामक एक व्यक्ति को दबोच लिया गया. उसके खिलाफ जांच एजेंसी के पास काफी महत्वपूर्ण सबूत थे.

वह आतंकी संगठन से जुड़ा था और कुछ लोगों से मिलकर बड़ी साजिश को अंजाम देने में जुटा था. जांच एजेंसी का कहना है कि वह देश विरोधी और आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के मार्फत कई युवाओं की भरती कराने में भी जुटा था. किंतु इस कार्रवाई का आश्चर्यजनक पहलू यह है कि देश भर में चली कार्रवाई में केवल एक व्यक्ति पुष्ट जानकारी के आधार पर गिरफ्तार किया जा सका.

जबकि अन्य स्थानों पर हिरासत में लिए व्यक्तियों को नोटिस देकर बाइज्जत छोड़ना पड़ा. एनआईए ने कार्रवाई स्थानीय पुलिस के आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) और आरक्षी पुलिस बल के साथ की. आम तौर पर एनआईए की कार्रवाइयों का इतिहास है कि वे त्रुटिहीन होती हैं. वे गिरफ्तारी से सजा तक पहुंचती हैं.

मगर ताजा देशव्यापी अभियान में कुछ हाथ नहीं लगना गुप्तचर सूचनाओं पर सवाल उठाता है. हालांकि एनआईए प्राप्त सूचनाओं की अच्छी तरह से पुष्टि कर ही कोई कदम उठाती है, लेकिन जम्मू-कश्मीर से लेकर दिल्ली, असम, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र जैसे राज्यों में छापेमारी का परिणाम कुछ नहीं निकलना एनआईए अधिकारियों के लिए भी चुनौतीपूर्ण स्थिति है.

उपलब्ध सूचनाओं के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद एनआईए ने आतंकी आर्थिक सहायता और साजिश के एक बड़े मामले में देशभर में यह व्यापक छापेमारी की. उसने विधिवत मामला दर्ज कर कार्रवाई की, जिसका उद्देश्य जम्मू-कश्मीर के बाहर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रभाव पर रोक लगाना था.

फिर भी अनेक स्थानों पर हवा में तीर चल गया. यह तय है कि अपुष्ट सूचनाओं के आधार पर छापेमारी से समाज में असंतोष बढ़ने के अलावा कुछ हासिल नहीं होगा. स्पष्ट रूप से इस तरह की कार्रवाइयों से व्यक्ति और उसके परिवार का जीवन आहत होता है. इसलिए छापों का ठोस आधार आवश्यक है. व्यापक छानबीन होनी जरूरी है. केवल कार्रवाई की खानापूर्ति कर पीठ थपथपाना अनुचित है.

आतंकवाद में आर्थिक सहायता एक जटिल विषय बन चुका है, जिसमें अक्सर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध सामने आते हैं. इसलिए आतंकवाद की आर्थिक मदद की तह तक पहुंचे बिना कार्रवाई का समुचित आधार तैयार करना बहुत आसान नहीं है. इसी कारण पहली देशव्यापी कार्रवाई के सीमित परिणामों पर संतोष करना आज एक मजबूरी ही है. केंद्रीय जांच एजेंसी के लिए भी यह एक असहज स्थिति ही है. 

टॅग्स :एनआईएआतंकवादीटेरर फंडिंग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतकौन हैं सम्राट चौधरी?, पिता शकुनी चौधरी रह चुके हैं मंत्री?, बिहार के नए खेवनहार?

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारतदिल्ली में निगरानी की राजनीति का धमाका?, अनिच्छुक राजनीतिक योद्धा!