लाइव न्यूज़ :

Maharashtra road accident: सड़क दुर्घटना को कैसे रोका जाए, महाराष्ट्र में प्रतिदिन 78 हादसा, 34 लोग रोज गंवा रहे जान!

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: June 27, 2024 09:56 IST

Maharashtra road accident: कुल 2920 सड़क दुर्घटनाओं में 1320 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है. जबकि विदर्भ में 2889 दुर्घटनाओं में 1172 लोगों की जान गई.

Open in App
ठळक मुद्देMaharashtra road accident: सबसे अधिक 382 मौतें पुणे में हुई हैं.Maharashtra road accident: 7 हजार से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.Maharashtra road accident: अहमदनगर में 361 और सोलापुर में 347 लोगों की जान गई है.

Maharashtra road accident: महाराष्ट्र में सड़क दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं, जो गहरी चिंता का विषय है. सोमवार को पुणे में फिर एक डॉक्टर की कार ने पांच लोगों को टक्कर मार कर घायल कर दिया. लोकमत समाचार की पड़ताल में सामने आया है कि राज्य में प्रतिदिन लगभग 78 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिनमें औसतन 34 लोग रोज अपनी जान गंवा रहे हैं. राज्य में इस साल 1 जनवरी से 31 मई की अवधि में हुई 11896 दुर्घटनाओं में 5 हजार 200 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है और 7 हजार से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

सबसे अधिक 382 मौतें पुणे में हुई हैं, जबकि अहमदनगर में 361 और सोलापुर में 347 लोगों की जान गई है. पश्चिम महाराष्ट्र में स्थिति सबसे चिंताजनक है जहां इस साल कुल 2920 सड़क दुर्घटनाओं में 1320 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है. जबकि विदर्भ में 2889 दुर्घटनाओं में 1172 लोगों की जान गई.

पिछले माह 19 मई को पुणे के कल्याणीनगर क्षेत्र में एक नाबालिग कार चालक ने तेज रफ्तार से कार चलाकर दोपहिया पर सवार दो लोगों की जान ले ली थी. यह मामला काफी सुर्खियों में रहा था. इसके बाद लग रहा था कि शायद लोगों में जागरूकता बढ़े, प्रशासन सख्ती दिखाए और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आए. लेकिन दुर्घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं.

अभी तीन दिन पहले ही रविवार को रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार कार का टायर फटने से हुई दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई. पुणे में सोमवार को डॉक्टर की कार के हादसे में भी कार के टायर फटने को ही कारण बताया जा रहा है. शराब के नशे में वाहन चलाने के कारण भी दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ रही है.

प्रशासन को पाररंपरिक तरीकों से तो दुर्घटनाएं रोकने की कोशिश करनी ही चाहिए, नई तकनीकों का भी पूरा इस्तेमाल किया जाना चाहिए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ सके. सरकार के पास हर जगह का डाटा तो उपलब्ध है ही कि कहां सर्वाधिक दुर्घटनाएं हो रही हैं, किस जगह पर और किस समय हो रही हैं.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(एआई) की मदद से सारे आंकड़ों का विश्लेषण किया जाना चाहिए और पता लगाया जाना चाहिए कि इन पर अंकुश लगाने के लिए क्या किया जा सकता है. विदेशों में इसकी मदद से कई जगह दुर्घटनाओं की संख्या को कम किया जा सका है और हमें भी इस दिशा में तेजी के साथ आगे बढ़ना चाहिए.  

टॅग्स :महाराष्ट्रसड़क दुर्घटनाPune Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

क्राइम अलर्टपरतवाड़ा यौन शोषण कांडः उधारी के पैसे के फेर में उजागर सेक्स कांड, अयान की 8 लड़कियों से दोस्ती और 2 के साथ बनाए शारीरिक संबंध?, दोस्तों ने ही वायरल किए वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"एनडीए के लिए काला दिन", महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरा

भारतमिडिल ईस्ट युद्ध के असर के बावजूद ट्यूलिप गार्डन में इस साल 30 लाख से ज्यादा पर्यटकों ने लगाई हाजिरी

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?