लाइव न्यूज़ :

भारत-चीन के बीच तनाव खत्म होने के संकेत, 15000 फुट की ऊंचाई पर महीनों तक टिके रहना खतरे से खाली नहीं, वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: November 13, 2020 13:15 IST

तीन दिन में 30-30 प्रतिशत सैनिक हटेंगे. जितने उनके हटेंगे, उतने ही हमारे भी हटेंगे. उन्होंने पिछले चार-छह माह में लद्दाख सीमांत पर हजारों नए सैनिक डटा दिए हैं. चीन ने तोपों, टैंकों और विमानों का भी इंतजाम कर लिया है लेकिन चीनी फौजियों को लद्दाख की ठंड ने परेशान करके रख दिया है.

Open in App
ठळक मुद्दे15000 फुट की ऊंचाई पर महीनों तक टिके रहना खतरे से खाली नहीं है. भारतीय फौजी तो पहले से ही अभ्यस्त हैं. आठ बार के लंबे संवाद के बाद दोनों तरफ के जनरलों के बीच यह जो सहमति हुई है, उसके पीछे दो बड़े कारण और भी हैं.चीनी कंपनियों पर लगे भारतीय प्रतिबंधों और व्यापारिक बहिष्कार ने चीनी सरकार पर पीछे हटने के लिए दबाव बनाया है.

भारत-चीन तनाव खत्म होने के संकेत मिलने लगे हैं. अभी दोनों तरफ की सेनाओं ने पीछे हटना शुरू  नहीं किया है लेकिन दोनों इस बात पर सहमत हो गई हैं कि मार्च-अप्रैल में वे जहां थीं, वहीं वापस चली जाएंगी. उनका वापस जाना भी आज-कल में ही शुरू होनेवाला है.

तीन दिन में 30-30 प्रतिशत सैनिक हटेंगे. जितने उनके हटेंगे, उतने ही हमारे भी हटेंगे. उन्होंने पिछले चार-छह माह में लद्दाख सीमांत पर हजारों नए सैनिक डटा दिए हैं. चीन ने तोपों, टैंकों और विमानों का भी इंतजाम कर लिया है लेकिन चीनी फौजियों को लद्दाख की ठंड ने परेशान करके रख दिया है.

15000 फुट की ऊंचाई पर महीनों तक टिके रहना खतरे से खाली नहीं है. भारतीय फौजी तो पहले से ही अभ्यस्त हैं. आठ बार के लंबे संवाद के बाद दोनों तरफ के जनरलों के बीच यह जो सहमति हुई है, उसके पीछे दो बड़े कारण और भी हैं.

एक तो चीनी कंपनियों पर लगे भारतीय प्रतिबंधों और व्यापारिक बहिष्कार ने चीनी सरकार पर पीछे हटने के लिए दबाव बनाया है. दूसरा, ट्रम्प प्रशासन ने चीन से चल रहे अपने झगड़े के कारण उसे भारत पर हमलावर कहकर सारी दुनिया में बदनाम कर दिया है.

अब अमेरिका के नए बाइडेन-प्रशासन से तनाव कम करने में यह तथ्य चीन की मदद करेगा कि भारत से उसका समझौता हो गया है. लद्दाख की एक मुठभेड़ में हमारे 20 जवान और चीन के भी कुछ सैनिक जरूर मारे गए लेकिन यह घटना स्थानीय और तात्कालिक बनकर रह गई.

दोनों सेनाओं में युद्ध-जैसी स्थिति नहीं बनी, हालांकि हमारे कुछ टीवी चैनल और चीन का अखबार ‘ग्लोबल टाइम्स’ इसकी बहुत कोशिश करता रहा लेकिन मैं भारत और चीन के नेताओं की इस मामले में सराहना करना चाहता हूं.

उन्होंने एक-दूसरे के खिलाफ नाम लेकर कोई आपत्तिजनक या भड़काऊ बयान नहीं दिए. हमारे प्रधानमंत्नी और रक्षा मंत्नी ने चीनी अतिक्रमण पर अपना क्रोध जरूर व्यक्त किया लेकिन कभी चीन का नाम तक नहीं लिया. चीन के नेताओं ने भी भारत के गुस्से पर कोई प्रतिक्रिया नहीं की. दोनों देशों के नेताओं के संयम को ही इस समझौते का श्रेय मिलना चाहिए.

टॅग्स :लद्दाखचीननरेंद्र मोदीशी जिनपिंगजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

भारतहर कोई जानता जादूगर और व्यापारी के बीच साझेदारी?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'जादूगर' कहा, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

भारतअब समय आ गया है?, आप घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए?, प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में मतदान करने की अपील की

भारत अधिक खबरें

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतTTAADC Election Results: त्रिपुरा में बीजेपी को झटका, 2021 में जीते 9 सीट और 2026 में 5 पर आउट?, टिपरा मोथा पार्टी ने 28 सीट में से 23 पर आगे?

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारतTTAADC Election Results: 10,654 वोटों से जीते, टीएमपी उम्मीदवार डेविड मुरासिंग ने भाजपा के पद्म लोचन त्रिपुरा को हराया