लाइव न्यूज़ :

India-Pakistan ceasefire Updates: अपनी सेना की सफलता पर देश निश्चित रूप से गर्व कर सकता?

By विश्वनाथ सचदेव | Updated: May 15, 2025 05:36 IST

India-Pakistan ceasefire Updates: बाइस मिनट के भाषण में हमारे प्रधानमंत्रीजी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प का नाम लिये बिना यह स्पष्ट करने की कोशिश की कि हमने यह कदम किसी अन्य देश के दबाव में आकर नहीं किया है.

Open in App
ठळक मुद्देभारत ने पाकिस्तान स्थित आतंकी अड्डों को तहस-नहस करने में पूरी सफलता पायी है.हमारी सेनाओं ने सौ से अधिक आतंकवादियों को मार गिराने का दावा किया है.भारत ने पाकिस्तान में पहुंचने से रोका है, वह फिलहाल फिर से नहीं बहेगा.

India-Pakistan ceasefire Updates: बारह मई की सुबह से ही टी.वी चैनलों पर प्रधानमंत्री के ‘राष्ट्र के नाम संदेश’ की चर्चा होने लगी थी. कई खबरिया चैनलों ने तो बाकायदा यह चर्चा भी की कि प्रधानमंत्री अपने संदेश में क्या कहेंगे. आखिरकार प्रधानमंत्री बोले और अपने संदेश में उन्होंने जो कुछ कहा लोगों के कयास से बहुत अलग नहीं था.

बड़ी स्पष्टता और बेबाकी के साथ उन्होंने यह बताया कि भारत-पाक के बीच का ‘संघर्ष-विराम’ हमने अपनी शर्तों पर किया है. अपने लगभग बाइस मिनट के भाषण में हमारे प्रधानमंत्रीजी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प का नाम लिये बिना यह स्पष्ट करने की कोशिश की कि हमने यह कदम किसी अन्य देश के दबाव में आकर नहीं किया है.

कहने को पाकिस्तान कुछ भी कह सकता है, पर सारी दुनिया ने देखा है कि इस दौरान भारत ने पाकिस्तान स्थित आतंकी अड्डों को तहस-नहस करने में पूरी सफलता पायी है. हमारे सेना-अधिकारी यह बात पहले से कहते आ रहे थे, प्रधानमंत्री ने इसे दुहरा कर देश के दावे पर मुहर ही लगायी है. बिना पाकिस्तान में प्रवेश किये ही हमारी सेनाओं ने सौ से अधिक आतंकवादियों को मार गिराने का दावा किया है.

सैन्य-कार्रवाई की दृष्टि से यह बहुत बड़ी सफलता है. अपनी सेना की इस सफलता पर देश निश्चित रूप से गर्व कर सकता है. प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में यह भी स्पष्ट कर दिया है कि ‘पानी और खून साथ-साथ नहीं बह सकते’. इसका सीधा अर्थ यही है कि सिंधु-नदी के जिस पानी को भारत ने पाकिस्तान में पहुंचने से रोका है, वह फिलहाल फिर से नहीं बहेगा.

पाकिस्तान को अपनी करनी से यह बताना होगा कि वह कायराना आतंकवादी हमलों की नीति से बाज आ गया है. संघर्ष के दौरान भले ही सवाल उठाना उचित नहीं था, पर अब, जबकि स्थितियां सुधरने का संकेत दे रही हैं, हमें यानी 140 करोड़ भारतीयों को अपने आप से यह सवाल पूछना होगा कि हम अक्सर बांटने वाली ताकतों की हिमाकतों के शिकार क्यों बन जाते हैं?

पहलगाम की घटना की अमानुषिकता हर दृष्टि से निंदनीय है, पर इस घटना से हम यह सबक तो ले ही सकते हैं कि यह ‘हमला’ कुछ सैलानियों पर ही नहीं था, हमलावर भारतीय समाज की एकता को खंडित करना चाहते थे. इसीलिए नाम पूछकर गोलियां चलीं. हमारे लिए जरूरी है कि हम इस हमले के निहितार्थों को समझें.

आतंकवादियों की कोशिश यह थी कि धर्म के आधार पर भारतीयों को बांटने का षडयंत्र रचा जाए पर उनकी यह कोशिश सफल नहीं हो पायी. पर हमें यह भी स्वीकारना होगा कि आतंकवादी ही नहीं, कुछ अन्य तत्व भी हैं जो अपने स्वार्थों के लिए हमें बांटना चाहते हैं. आवश्यकता इनके मंसूबों को विफल बनाने की है.

आवश्यकता यह समझने और समझाने की है कि हम चाहे किसी भी धर्म को मानने वाले हों, किसी भी जाति के हों, किसी भी भाषा में स्वयं को अभिव्यक्त करते हों, पहले हम भारतीय हैं. देश की रक्षा मात्र देश की सीमाओं पर ही नहीं करनी होगी, देश के भीतर भी रक्षा करनी होती है. इस भीतर की रक्षा का मतलब है हर भारतवासी अपने भीतर की भारतीयता को जगाये रखे.

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्सभारतीय सेनानेवीनरेंद्र मोदीपाकिस्तानशहबाज शरीफPakistan Army
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में नरेंद्र मोदी और नीतीश मॉडल ही चलने वाला?, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला

भारतBihar: सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी होंगे शामिल? पटना में भव्य शपथ ग्रहण आज

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट