लाइव न्यूज़ :

ब्लॉगः भूटान से बेहतर संबंधों की उम्मीद

By प्रमोद भार्गव | Updated: April 11, 2023 15:58 IST

भारत और भूटान के बीच वर्ष 1950 में हुई संधि के अनुसार भारतीय सेना की एक टुकड़ी भूटान की सेना को प्रशिक्षण देने के लिए वहां हमेशा तैनात रहती है।

Open in App

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक के बीच नई दिल्ली में हुई बातचीत से हाल में उपजी कुछ आशंकाओं का समाधान होता दिखा है। दोनों देश डोकलाम मुद्दे समेत कई अन्य राष्ट्रीय हित से जुड़े मुद्दों पर पूर्व निर्धारित पृष्ठभूमि पर ही वचनबद्ध रहेंगे। इस दृष्टि से ‘पहले से ही घनिष्ठ संबंधों’ को और मजबूती देने के लिए पांच सूत्री गतिविधियों पर आगे बढ़ते रहेंगे, जिससे परस्पर समन्वय और दृढ़ होंगे। इस सिलसिले में भारत के विदेश सचिव विनय क्वात्रा का कहना है कि ‘भूटान नरेश की भारत यात्रा विविध क्षेत्रों में हमारे सहयोग का और व्यापक खाका रचती है।’

दोनों देशों के बीच आवागमन सरल हो और अंतरंगता बढ़े, इस नजरिये से असम के कोकराझार से लेकर भूटान के गेलफू के बीच रेल परियोजना पर काम चल रहा है। दोनों देशों के बीच यह पहला रेल संपर्क होगा। इसके अलावा जिन पांच सूत्रीय कार्यक्रमों के विकास की रूपरेखा को अंजाम तक पहुंचाया जाएगा, उनसे परस्पर तालमेल और पुख्ता होगा। भूटान के साथ 13वीं पंचवर्षीय योजना में सहयोग करते हुए भारत उसके विकास में सहयोग करता रहेगा। साथ ही वह व्यापार, सूचना तकनीक में निवेश के साथ रेल, हवाई सुविधा और अंतर्देशीय जलमार्ग भी विकसित करेगा। भूटान में भारत द्वारा दीर्घकालिक और सतत व्यापार सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी, ताकि दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाएं मजबूत हों। अक्षय ऊर्जा के संदर्भ में भी भारत भूटान को मदद उपलब्ध कराएगा। साथ ही अभिनव पहल करते हुए भारत भूटान को अंतरिक्ष क्षेत्र और स्टार्टअप में भी योगदान देगा।

 भारत और भूटान के बीच वर्ष 1950 में हुई संधि के अनुसार भारतीय सेना की एक टुकड़ी भूटान की सेना को प्रशिक्षण देने के लिए वहां हमेशा तैनात रहती है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीहिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतदिल्ली में निगरानी की राजनीति का धमाका?, अनिच्छुक राजनीतिक योद्धा!

विश्वPM मोदी और ट्रंप के बीच 40 मिनट तक फ़ोन पर बातचीत हुई, होर्मुज़ की नाकेबंदी के मुद्दे पर हुई चर्चा

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi: सोते रह गए लोग और काल बन गई आग, रोहिणी की झुग्गियों में आग; तीन की मौत

भारतबिहार में पहली बार बीजेपी से सीएम, जानिए क्या है इस बड़े सियासी उलटफेर के मायने?

भारतकौन हैं सम्राट चौधरी?, पिता शकुनी चौधरी रह चुके हैं मंत्री?, बिहार के नए खेवनहार?

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?