लाइव न्यूज़ :

INDIA Alliance: ‘इंडिया’ गठबंधन की दरार बनती जा रही गहरी खाई

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: December 9, 2024 06:07 IST

INDIA Alliance: सपा महासचिव और सांसद रामगोपाल यादव ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को अपना या ‘इंडिया’ का नेता मानने से इंकार कर दिया है.

Open in App
ठळक मुद्दे विपक्षी दल समाजवादी पार्टी कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सीधे ही घेरने में लग गई है. लोकसभा चुनाव में यदि कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करती तो गठबंधन को सत्ता मिलती. संभालने की घोषणा कर दी है. वह कहती हैं कि उन्होंने ही ‘इंडिया’ को बनाया.

INDIA Alliance: लोकसभा चुनाव की जीत के बाद ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव एलायंस’(इंडिया) का जोश छह माह तक भी टिक नहीं पाया. संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान ही उसके घटक दलों के बीच दरार बढ़ने लगी है. जिसका कारण चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव हैं. जम्मू-कश्मीर, झारखंड, हरियाणा और महाराष्ट्र में ‘इंडिया’ को आशा थी कि वह अच्छा प्रदर्शन करेगा. किंतु कहीं उसके घटक बाजी मार ले गए और कहीं उसमें आपसी तालमेल नहीं बन पाया. नौबत यह है कि घटक दल के नेता खुलकर बोलने लगे हैं. उत्तर प्रदेश का विपक्षी दल समाजवादी पार्टीकांग्रेस नेता राहुल गांधी को सीधे ही घेरने में लग गई है. पार्टी महासचिव और सांसद रामगोपाल यादव ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को अपना या ‘इंडिया’ का नेता मानने से इंकार कर दिया है.

वह मानते हैं कि लोकसभा चुनाव में यदि कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करती तो गठबंधन को सत्ता मिलती. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने जरूरत पड़ने पर गठबंधन के नेता की जिम्मेदारी संभालने की घोषणा कर दी है. वह कहती हैं कि उन्होंने ही ‘इंडिया’ को बनाया.

उसे संभालने की जिम्मेदारी नेतृत्व करने वालों पर है और यदि नेतृत्व करने वाले इसे नहीं चला सकते तो वह क्या कर सकती हैं? इससे पहले, आम आदमी पार्टी(आप) ने इंडिया और कांग्रेस को झटका देकर दिल्ली में विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर ही डाली है, तो उसके पहले कांग्रेस ने ‘आप’ को किनारे कर हरियाणा में चुनाव लड़ कर देख लिया.

साफ है कि नेताओं के बयान और बदलती परिस्थितियों में राजनीति के समीकरण कुछ अलग हो सकते हैं. इसमें विपक्ष तो विभाजित हो ही रहा है, साथ ही कांग्रेस के विचारों से अलग होने के प्रयास किए जा रहे हैं. राज्य स्तर पर ‘इंडिया’ के भाग और महाराष्ट्र के प्रमुख विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी के साथ विधानसभा चुनाव लड़ चुकी राज्य की समाजवादी पार्टी ने शिवसेना के ठाकरे गुट के कथित तौर पर ‘हिंदुत्व के मुद्दे’ पर जोर देने से अप्रसन्नता व्यक्त कर अलग होने की घोषणा की है. साफ है कि गठबंधन के सहयोगी एक-दूसरे पर आरोप लगाकर बाहर निकलने की तैयारी कर रहे हैं.

वहीं दूसरी ओर उन्हें एकजुट करने के कोई प्रयास नहीं किए जा रहे. नेतृत्व से लेकर विचारों में भिन्नता होने पर इस किस्म के परिणाम आना तय थे. हालांकि गठन के आरंभ में ही वैचारिक समानता के लिए प्रयासों की बात सामने आई थी. फिर भी निजी स्वार्थ के आगे लंबे समय तक साथ चलना मुश्किल ही माना जा रहा था.

अब आवश्यक यह है कि संसद के शोर-शराबे में साथ देने के अलावा सदन के बाहर भी मिलकर चला जाए. राज्यवार समीकरणों का बनना-बिगड़ना अच्छे परिणाम नहीं दे सकता है. हाल के नतीजों ने भी यही साबित किया है. गठबंधन के अनेक परिपक्व नेता शायद परिस्थिति की नजाकत को समझेेंगे और विपक्षी एकता के नाम पर बने ‘इंडिया’ को एक डोर में बांधे रखेंगे.

टॅग्स :समाजवादी पार्टीकांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकसभा में 17 अप्रैल को शाम 4 बजे 3 महत्वपूर्ण विधेयक पर मतदान, जानें किसका पलड़ा भारी?

भारतअखिलेश यादव ने पूछा- इतनी जल्दी क्या है?, अमित शाह बोले-समाजवादी पार्टी सभी टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे, हमें कोई आपत्ति नहीं?, वीडियो

भारतसंविधान संशोधन बिलः पक्ष में 251 और विपक्ष में 185 वोट?, लोकसभा में प्रस्ताव पास और चर्चा शुरू?

भारतParliament Special Session: 3 बिल पेश?, महिला आरक्षण-परिसीमन विधेयक पर बहस शुरू, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषदः  17 सीटों पर जल्द चुनाव, देखिए किस दल के पास कितने विधायक, कौन मारेगा बाजी?

भारत अधिक खबरें

भारतझारखंड के धनबाद में समाज की बेरुखी और लाचारी के बीच भाई ने बहन का शव बाथरूम में जलाया

भारतबिहार: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनते ही उठने लगी है शराबबंदी कानून को खत्म करने की मांग

भारतजदयू के कार्यक्रम में नीतीश कुमार के नाम पर फफक-फफक कर रो पड़े पूर्व मंत्री अशोक चौधरी, निशांत ने बंधाया ढ़ाढस

भारत'जो लोग इस बिल का विरोध करेंगे, उन्हें भारत की महिलाएं नहीं बख्शेंगी': महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष को पीएम मोदी की चेतावनी

भारतजनगणना देश के विकास की नींव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव