लाइव न्यूज़ :

क्या माँ-बाप का प्यार भी ऐसी नफरत में बदल सकता है, यकीन नहीं होता?

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: July 11, 2018 18:28 IST

मैं उसके माता-पिता से यह पूछना चाहूंगी कि क्या आपकी बेटी ने इतनी बड़ी गलती कर दी थी कि मरने के बाद भी आप उसे माफ न कर सकें? मरने के बाद भी न उसके माता-पिता ने और न ही उसके बॉयफ्रेंड ने पूछा। उस लड़की का अंतिम संस्कार एक लावारिस लाश मानकर पुलिस को करना पड़ा।

Open in App

सोचिए उस लड़की पर क्या गुजरती होगी, जिसे पहले अपने बॉयफ्रेंड से धोखा मिला फिर परिवार से। एक लड़की जिसने अपने बॉयफ्रेंड के लिए अपनी जान दे दी। लेकिन मरने के बाद भी उसे सुकून नहीं मिला। एक तरफ उसका प्यार था जो धोखा देकर भाग चुका था। वहीं, दूसरी तरफ उसके मां-बाप जिन्होंने लड़की की डेड बॉडी को लेने तक से इंकार कर दिया। एक लड़की जो पैदा होने के बाद से पूरी दुनिया में अपने मां-बाप को ही पहचानती थी लेकिन उसी मां-बाप ने उसका अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया।

मैं उस लड़की की बात कर रही हूं जिसने 7 जुलाई को नोएडा के GIP मॉल से कूद कर जान दे दी। लड़की अपने बॉयफ्रेंड के दूर जाने से इतनी परेशान थी कि उसे अपनी जान की भी परवाह नहीं रही। लेकिन दुख: इस बात का है कि मरने के बाद भी न उसके माता-पिता ने और न ही उसके बॉयफ्रेंड ने पूछा। उस लड़की का अंतिम संस्कार एक लावारिस लाश मानकर पुलिस को करना पड़ा।

आखिर क्या हुआ था उस लड़की के साथ

ये घटना दिल्ली एनसीआर के नोएडा में पिछले शनिवार को हुई, जब एक लड़की ने यहां के चर्च‌ित दी ग्रेट इंडिया प्लेस (जीआईपी) मॉल के टॉप फ्लोर से छलांग लगा दी। युवती के नीचे गिरते ही मॉल में भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। युवती की हालत देखते ही मॉल प्रशासन ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। पुलिस आनन-फानन में युवती को नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंची। लेकिन वहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

उसके माता-पिता से सवाल?

मैं उसके माता-पिता से यह पूछना चाहूंगी कि क्या आपकी बेटी ने इतनी बड़ी गलती कर दी थी कि मरने के बाद भी आप उसे माफ न कर सकें? क्या उसने प्यार के नाम पर कोई पाप किया था जो उसे एक लावारिस लाश की तरह दुनिया से अलविदा होना पड़ा। क्या आप तब भी यहीं रवैया अपनाते अगर ये बेटी की जगह एक बेटा होता? अपनी बेटी के बारे में सोचिए जो आपसे दूर एक अंजान शहर में खुद की परेशानियों से जूझ रही थी। क्या हालत रही होगी उसकी जब उसने अपनी जिंदगी को खत्म करने का फैसला लिया होगा? क्या आपका प्यार कुछ सालों का मोहताज था या कुछ दिखावा था जो उसकी एक गलती को मरने के बाद भी माफ न कर सका?

मान लेती हूं कि उसे सुसाइड जैसा कदम नहीं उठाना चाहिए था। उसे आप लोग से बात करनी चाहिए थी, लेकिन क्या आपके दिमाग में ये बात नहीं आती कि क्यों उसने आप लोगों के बारे में बिना सोचे ये कदम उठाया? कम से कम एक इंसानियत के नाते ही उस लड़की को उसके अंतिम रास्ते पर विदा कर देते। कम से कम उसके मरने के बाद उसे कुछ सुकून दे देते।

सोचिएगा अपनी उस बेटी के बारे में जिसे आपने दुल्हन की तरह विदा करने का सपना देखा था।

टॅग्स :नोएडा समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलगातार तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण सिंह?, पीएम मोदी बोले- सदन को आप पर भरोसा, साथ लेकर चलने का प्रयास, वीडियो

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: नशे में सड़क पर पड़े दारोगा, वीडियो वायरल होते ही सस्पेंशन

भारतलोकसभा-विधानसभा में महिला आरक्षणः 50 प्रतिशत नहीं तो 33 प्रतिशत ही सही, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-हम बीजेपी के साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान