लाइव न्यूज़ :

गौरीशंकर राजहंस का ब्लॉग: कोरोना से लड़ाई लंबी चलेगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 9, 2020 07:07 IST

प्रधानमंत्री ने तो यह अच्छा किया कि पूरे देश में ‘लॉकडाउन’ करके लोगों की जान बचाने की कोशिश की, परंतु जिस तरह से यह बीमारी फैल रही है उसमें ‘लॉकडाउन’ कितने दिनों तक प्रभावी रहेगा, कहना कठिन है.

Open in App

कुछ महीने पहले किसी ने कल्पना नहीं की थी कि पूरे संसार में एक ऐसी महामारी फैल जाएगी जिसका इंसान के पास कोई इलाज ही नहीं होगा. सारे संसार के वैज्ञानिक और डॉक्टर कोरोना का इजाज करने के लिए वैक्सीन की खोज कर रहे हैं. भारत में प्रधानमंत्री ने जो उपाय किए वे सभी सराहनीय हैं.

भारत में प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और सांसदों ने अपना 30 प्रतिशत वेतन इस बीमारी से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री कोष में दे दिया. यही नहीं सांसदों को जो सांसद निधि मिलती थी उसे भी दो साल के लिए रोक दिया गया और इसका सारा पैसा इस महामारी से निपटने में लगाया जाएगा.

प्रधानमंत्री ने तो यह अच्छा किया कि पूरे देश में ‘लॉकडाउन’ करके लोगों की जान बचाने की कोशिश की, परंतु जिस तरह से यह बीमारी फैल रही है उसमें ‘लॉकडाउन’ कितने दिनों तक प्रभावी रहेगा, कहना कठिन है.

एक चिंता की बात यह है कि बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड तथा असम आदि राज्यों में जो मजदूर लौटकर अपने घर गए हैं, वही लोग लॉकडाउन खत्म होने के बाद दिल्ली या अन्य राज्यों में लौटेंगे तब उन्हें रोजगार कहां से मिलेगा. स्थिति अत्यंत भयावह होने जा रही है और किसी को सूझ नहीं रहा है कि अब भविष्य में क्या होगा. संसार के विकसित देश अमेरिका, इंग्लैंड आदि में हजारों लोग मर रहे हैं.  

देवदूत के रूप में सारे भारत के डॉक्टर, नर्स और अस्पताल लोगों का इलाज कर रहे हैं, परंतु यह अत्यंत दुर्भाग्य की बात है कि कुछ रोगियों ने उन पर पत्थर बरसाए और उन्हें वहां से खदेड़ दिया. आज की तारीख में दुनिया बहुत छोटी है और सारी खबरें एक देश से दूसरे देश में हाथोंहाथ पहुंच जाती हैं. इन नासमझ रोगियों के व्यवहार से सारी दुनिया को गहरा धक्का लगा है.

भारत की जनसंख्या अन्य देशों से बहुत ज्यादा है और इतनी बड़ी जनसंख्या में इस महामारी के फैलने पर काबू पाना अत्यंत ही कठिन होगा. यही सबसे बेहतर होगा कि लोग घर से बाहर न निकलें और सतत चौकसी रखकर अपनी और अपने परिवार की रक्षा करें. कुल मिलाकर स्थिति अत्यंत गंभीर है और कोरोना से लड़ाई लंबी चलेगी.

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाइंडियामोदी सरकारनरेंद्र मोदीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

विश्वIran Travel Advisory: ईरान की यात्रा से बचें, भारत सरकार की नागरिकों को सख्त चेतावनी, 'हवाई या सड़क मार्ग का न करें इस्तेमाल'

भारतअच्छे कामों के लिए नौकरशाही की हौसला अफजाई भी जरूरी

भारतगिरेबां में झांकने की जरूरत: क्या शहर स्मार्ट हुए ?

विश्वराष्ट्रपति ट्रंप ने 'नरक' वाले विवाद को शांत करने की कोशिश की, भारत को बताया एक 'महान देश'

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा को नहीं मिली राहत, गुवाहाटी HC ने खारिज की जमानत याचिका, सीएम हिमंता की पत्नी से जुड़ा है मामला

भारतपहलगाम नरसंहार के एक साल बाद भी नहीं खुले बैसरन वैली, डोनवान घाटी और चंदनवाड़ी, सिर्फ दावे ही दावे बाकी

भारतSonamarg: 2026 की पहली तिमाही में सोनमर्ग में पर्यटकों की संख्या 2 लाख के करीब, पहलगाम में एक साल में आने वालों का आंकड़ा 10 लाख के पार

भारतपरीक्षा के अनचाहे परिणाम से न हों असहज

भारतलोकतंत्र को साहसी और जीवंत संसद चाहिए