लाइव न्यूज़ :

G20: रूस-यूक्रेन युद्ध और वैश्विक दबावों के बीच राष्ट्रीय हित साधने की चुनौती

By शोभना जैन | Updated: March 2, 2023 09:17 IST

Open in App

यूक्रेन युद्ध को लेकर खेमे में बंटी दुनिया के बीच दिल्ली में जी-20 विदेश मंत्रियों की अहम बैठक के तूफानी होने के आसार  हैं. गत एक दिसंबर को जी-20 की अध्यक्षता भारत को मिलने के बाद जी-20 विदेश मंत्रियों की यह पहली बैठक है.

यूक्रेन युद्ध की छाया में हो रही इस बैठक में अमेरिका, जर्मनी, इंग्लैंड, फ्रांस, यूरोपीय यूनियन और विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्था वाले सात पश्चिमी देशों के समूह के सामने रूस, चीन जैसे अनेक ताकतवर देश हैं. जापान के विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी की सम्मेलन में अनुपस्थति को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. हालांकि उन्होंने पत्रकारों को बताया कि घरेलू संसदीय सत्र के कारण इस बैठक में नहीं जा सकेंगे. उनके स्थान पर उप मंत्री को भेजे जाने की उम्मीद है. 

साथ ही इस बैठक के बाद आपसी सहमति नहीं होने की वजह से संयुक्त घोषणा पत्र जारी नहीं होने की आशंका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. बहरहाल, वसुधैव कुटुंबकम की भावना से हो रहे इस सम्मेलन में क्या असहमति पर सहमति हावी रहेगी, किन-किन मुद्दों पर एकजुटता बन सकेगी, यह देखना यह होगा. लेकिन जिस तरह से बैठक से पूर्व सहमति और असहमतियों का दौर चल रहा है, उससे इस बैठक के तूफानी होने के आसार हैं.

भारत जिस तरह से यूक्रेन के मुद्दे पर अब तक निष्पक्ष भूमिका निभाने या यूं कहें कि संतुलन साधने का प्रयास कर रहा है, उससे सवाल उठ रहे हैं कि आखिर भारत यूक्रेन को लेकर किस राह की ओर है. उसके सम्मुख दबावों के बावजूद वैश्विक और राष्ट्रीय हित के बीच संतुलन बनाने की चुनौती है.  

दरअसल पिछले हफ्ते यूक्रेन युद्ध के एक साल पूरे होने पर संयुक्त राष्ट्र में रूस के खिलाफ पारित प्रस्ताव में भारत ने पिछली बार की तरह किसी भी दबाव से दूर रहते हुए मतदान से गैरहाजिर रहने का फैसला किया, अलबत्ता इस बार उसके तेवर किसी देश की अखंडता पर हमले को लेकर कड़े रहे.

गौरतलब है कि बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों के संगठन जी-20 देशों के वित्त मंत्रियों के पिछले दिनों बेंगलुरु में हुए सम्मेलन के बाद अविकसित देशों के लिए ‘कर पुनर्गठन’ को लेकर जिस तरह से ‘आउटकम डॉक्युमेंट’ पर  सहमति नहीं बन पाई, उसे लेकर भी सवाल हैं. लेकिन जैसा कि एक पूर्व राजनयिक का कहना है कि इसे बड़ा मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए और न ही इसे भारत के रुख से किसी तरह से जोड़ा जाना चाहिए क्योंकि बाली शिखर बैठक में सहमति हम देख ही चुके हैं और इस वर्ष सितंबर में होने वाले जी-20 शिखर बैठक में सर्वसम्मति से संयुक्त बयान जारी किए जाने के पूरे प्रयास किए ही जा रहे हैं.

टॅग्स :जी20रूस-यूक्रेन विवाद
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्वWorld Economic Forum: दावोस में जेलेंस्की ने यूरोप पर किए तीखे हमले, रूस के खिलाफ कमजोर प्रतिक्रिया पर जताई नाराजगी

कारोबारजी-20 पर रार जारी, वैश्वीकरण की जगह लेता आक्रामक राष्ट्रवाद

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारत अधिक खबरें

भारतअपने ही सांसदों के सामने खुद को हंसी पात्र बने राहुल गांधी, चिराग पासवान बोले-लोकतंत्र में विपक्ष की अहम भूमिका होती, पता नहीं क्या बोल रहे, वीडियो

भारतTTAADC Election Results: कुल 28 सीट, टिपरा मोथा पार्टी को 24 और बीजेपी को 4 सीट?, 0 पर ढेर सीपीआई, कांग्रेस, आईपीएफटी?

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो